मेरठ : कहते कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं होता। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली आकांक्षा गुप्ता ने। दो बच्चों की मां आकांक्षा ने शादी के 18 साल बाद न सिर्फ पढ़ाई की, बल्कि सीसीएस यूनिवर्सिटी की टॉपर भी बनीं। सोमवार को यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुलाधिपति मेडल से सम्मानित किया। जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली आकांक्षा की शादी साल 2000 में अजीत सिंह से हुई थी। उस समय आकांक्षा बीए की डिग्री ही हासिल…
Author: azad sipahi desk
नासा ने बनाया एक स्पेशल तकिया: इस तकिए की और कई सारी खासियत हैं जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। ये तकिया ना सिर्फ नींद लाने में मदद करेगा बल्कि ये गर्मी के मौसम में आप पसीना भी सोखेगा। नासा ने फिलहाल ये तकिया अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया है लेकिन अगर ये सफल हुआ तो कुछ ही सालों में आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।
नई दिल्ली: सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान में सेना और ISI सरकार के अधीन नहीं आती तब तक बॉर्डर पर हालात नहीं सुधरेंगे। इतना ही नहीं बिपिन रावत ने ये भी कहा कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं उनको देखते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ज़रूरत है। घाटी में लगातार पुलिसकर्मियों को आतंकवादियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस को टारगेट किया जाना आतंकियों की निराशा…
