Author: azad sipahi desk
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार को 3 पुलिसकर्मियों की अगवा कर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय आतंकियों ने इन पुलिसकर्मियों का अपहरण किया था। जिनमें 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) और 1 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिसकर्मियों के शव सर्च ऑपरेशन के दौरान कापरन गांव में मिले। उधर बांदीपोरा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। बता दें कि हाल ही में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने पुलिसकर्मियों से इस्तीफा देने या…
दिल्ली : देश में लोगों को पेट्रोल की कीमतों से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है जबकि डीजल के दाम लगातार तीन दिन से स्थिर है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 10 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.32 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर ही मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई…
नई दिल्लीः 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का महागठबंधन टूटता नज़र आ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के 40-40 सीटों के फॉर्मूले से मायावती खुश नहीं थीं। अब छत्तीसगढ़ में मायावती ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। यहां विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा प्रमुख मायावती ने यह जानकारी दी। अब तक अनुमान लगाया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ का चुनाव बसपा कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ सकती है।…
वाशिंगटनः विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में आसन्न संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) बैठक से इतर अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के समक्ष करतारपुर साहब कारिडोर के मुद्दे को उठाएंगी। अमेरिका ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को शुक्रवार को एक ‘‘शानदार खबर’’ बताया साथ ही, अमरीका ने उम्मीद जतायी है कि यह भविष्य में दोनों पड़ोसी देशों के बीच ‘‘बेहतर’’ और ‘‘मजबूत’’ संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद पहली वार्ता वर्ष 2016…
नई दिल्लीः राफेल विमान को लेकर एक ओर मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष लगातार हमला कर रहे हैं, वो अपनी हर रैली में मोदी सरकार को राफेल डील को लेकर कटघरे में खड़े करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने पहली बार गुरुवार को दसाल्ट एविएशन द्वारा भारत के लिए बनाए गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए फ्रांस में यह विमान उड़ाया। दसॉल्ट एविएशन द्वारा राफेल…
