Author: azad sipahi desk
काठमांडू : भारत के पड़ोसी देशों में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। भारी भरकम कर्ज बांटने के साथ ही चीन अब अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने की नई चाल चल रहा है। इसी क्रम में चीन ने शुक्रवार को नेपाल को अपने चार बंदरगाहों और तीन लैंड पोर्टों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। चीन का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य के लिए जमीन से घिरे नेपाल की भारत पर निर्भरता कम हो जाएगी। आपको बता दें कि 2015 में मधेसी आंदोलन हुआ था और उस दौरान नेपाल में रोजमर्रा की चीजों…
नई दिल्लीः विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर गत दिनों फ्लाइट बुक कराने वाले करीब चार लाख यात्रियों के कार्ड डिटेल चोरी कर लिए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए उन्हें अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड प्रदाता से संपर्क करने की सलाह दी है। कंपनी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अधिकारी एलेक्स क्रूज ने इस घटना पर अफसोस करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा को गंभीरता से लेती है। कंपनी का कहना है कि हैकर्स ने 21 अगस्त से पांच सितंबर के बीच उसकी वेबसाइट और ऐप को हैक कर ये डाटा…
अमेरिका के ओहायो राज्य में बैंक में हुई गोलीबारी में मरने वाले तीन लोगों में एक भारतीय भी है। इस हमले में आंध्र प्रदेश के रहने वाले पृथ्वीराज कंडेपी (25) सहित लुइस फेलिप काल्डेरोन (48) और रिचर्ड न्यूकमर (64) की मौत हो गई।
ब्राजील में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में धुर दक्षिणपंथी उम्मीवार जाइर बोल्सोनारो पर चुनावी रैली के दौरान चाकू से हमला किया गया।
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड मेगास्टार बर्ट रेनॉल्ड्स का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। सीएनएन ने अनुभवी अभिनेता के एजेंट टॉड आइजनर के हवाले से कहा, ‘स्मोकी एंड द बैंडिट’ और ‘बूगी नाइट्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अपने हैंडसम लुक के लिए लोकप्रिय बर्ट रेनॉल्ड्स का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें हॉलीवुड का सेक्स सिंबल माना जाता था। वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके थे। उन्होंने फ्लोरिडा में बर्ट रेनॉल्ड्स इंस्टीट्यूट फॉर फिल्म एंड थिएटर की स्थापना की थी। वह एक्शन से लेकर हास्य सभी तरह की शैली की फिल्में…
मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘पटाखा’ के गाने ‘हैलो हैलो’ की शूटिंग करने में बहुत मजा आया। गुलजार द्वारा लिखे और विशाल भारद्वाज की धुनों से सजे इस गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है। मलाइका ने कहा, ‘‘विशाल भारद्वाज की धुनों से सजे, गुलजार साहब द्वारा लिखे और रेखाजी द्वारा गाए गाने को करने से भला कौन मना कर सकता है? और जब इसकी कोरियोग्राफी गणेश (आचार्य) ने की हो तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।’’ मलाइका ने कहा कि उन्हें तुरंत ही यह गीत भा गया। विशाल के साथ उन्हें काम…
इस्लामाबाद : आतंकवाद के खिलाफ जंग को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हम भविष्य में किसी और देश की जंग नहीं लड़ेंगे। इमरान ने कहा कि वह शुरू से ही जंग के खिलाफ रहे हैं और उनकी सरकार की विदेश नीति देश के सर्वोच्च हित में होगी। रक्षा दिवस के कार्यक्रम में बोलते हुए इमरान खान ने यह बात कही। इस मौके पर पाकिस्तान के कई सांसद, डिप्लोमैट्स, खिलाड़ी और तमाम कलाकार मौजूद थे। इमरान के बयान का अर्थ इस बात से लगाया जा रहा है कि अपनी धरती पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऐक्शन…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एसपी वैद को हटाकर दिलबाग सिंह को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के पुलिस चीफ के ट्रांसफर में जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं। उमर ने ट्वीट कर कहा कि वैद के ट्रांसफर में इतनी जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए थी। स्थायी इंतजाम होने पर ही यह तबादला किया जाना चाहिए था। एसपी वैद को ऐसे समय हटाया गया है जब कुछ दिन पहलेa ही घाटी में आतंकियों ने 3 पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिसकर्मियों के 8 परिजनों को अगवा किया था और जिनकी रिहाई के बदले आतंकियों…
