Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के विमोचन के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष और खासतौर से कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सदन जब ठीक से चलता है तो चेयर पर कौन बैठा है, उसमें क्या क्षमता है, क्या विशेषता है, उस पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता है। सदस्यों के विचार ही आगे रहते हैं, लेकिन जब सदन नहीं चलता है तो चेयर पर जो व्यक्ति होता है उसी पर ध्यान रहता है। वह कैसे अनुशासन ला रहे हैं, कैसे सबको रोक रहे हैं इसलिए गत…
तिरुवनंतपुरम। केरल में 100 साल की सबसे भयानक जल त्रासदी के बाद दूषित जल के कारण पैदा बीमारियों से अब तक कुल 50 लोगों की मौत हुई है। दूषित जल के कारण केरल में फैली लैप्टोस्पायरॉसिस के कारण अब तक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 34 अन्य लोगों की मौत के पीछे भी लैप्टोस्पायरॉसिस का कारण होने की आशंका जताई जा रही है। इन मामलों के अलावा 9 लोगों की मौत बुखार और 1 की मौत डेंगू के कारण होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि केरल में बाढ़ के कारण पिछले कई…
वॉशिंगटन। पाकिस्तान में बनी इमरान खान की नई सरकार को पहला तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी मिलिटरी ने पाकिस्तान को दी जानेवाली 30 करोड़ डॉलर (2130 करोड़ रुपये से ज्यादा) की मदद रद्द कर दी है। आपको बता दें कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रहने के कारण इस्लामाबाद को अब तक यह मदद रोकी गई थी। अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे हैं, अब इस फैसले के बाद द्विपक्षीय रिश्ते और कमजोर हो सकते हैं। कोलिशन सपॉर्ट फंड्स के नाम से दी जाने वाली मदद उस बड़ी धनराशि का हिस्सा…
पुणे । भीमा कोरेगांव हिंसा में हिंसा के मामले में पुणे पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुणे सेशन्स कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए पुणे पुलिस को 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। बता दें कि पुणे पुलिस ने 6 जून को सुरेंद्र गाडलिंग, शोमा सेन, महेश राउत, सुधीर धवले और रोना विल्सन को भीमा कोरेगांव में हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इनमें सुरेंद्र गाडलिंग की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है और इसको लेकर एक याचिका दायर…
वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गंगा नदी में चलने वाली 5 सितारा क्रूज का उद्घाटन किया। इस 5 सितारा क्रूज का नाम अलकनंदा है, जिसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। नॉर्डिक क्रूज लाइन ने इसे अस्सी घाट से पंचगंगा के बीच स्टार्टअप इंडिया मिशन के तहत शुरू किया है। काशी में यह पहला क्रूज है जो हर रोज चलेगा। शुरुआत में यह पंचगंगा से अस्सी घाट के बीच चलेगा लेकिन बाद में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। इस डबल डेकर क्रूज का प्रथम तल एयरकंडीशंड है, जबकि द्वितीय तल रेस्टोरेंट और फोटोग्राफी के…
