Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए परीक्षाएं देने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। अब अगले साल यानी 2019 से उच्च शिक्षा के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त सरकारी कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। यह संभव हो पाएगा नैशनल टेस्टिंग एजेंसी की वजह से, जिसका गठन सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए किया है। प्रैक्टिस सेंटर बदलेंगे टीचिंग सेंटर में मुफ्त सरकारी कोचिंग के लिए एनटीए (नैशनल टेस्टिंग एजेंसी) अपने 2,697 प्रैक्टिस सेंटरों को अगले साल से टीचिंग सेंटरों में तब्दील…
नई दिल्ली अगर आप अगले कुछ दिनों में नई कार और दोपहिया वाहन खरीदने वाले हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 सितंबर से नई कार और दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए क्रमश: 3 साल और 5 साल का अपफ्रंट इंश्योरेंस कवर लेना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में नए वाहनों पर लाॅन्ग टर्म प्रीमियम पेमेंट्स की वजह से शुरुआती खर्च बढ़ जाएगा लेकिन ग्राहकों को सालाना रीन्यूअल कराने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। चुकाने होंगे इतने पैसे नया नियम लागू होने के बाद 1500 सीसी से ऊपर की नई प्राइवेट कार का सालाना प्रीमियम पेमेंट्स…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के मामले में की गई है। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने उनके घर पर पहले छापा मारा, जहां से उन्हें कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले इसके आधार पर सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सैयद शकील अहमद को एनआईए ने अपनी बात रखने के लिए तीन-चार बार मौका दिया। लेकिन उन्होंने 2011 के टेरर फंडिंग के केस…
जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 1 आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि 2-3 अन्य के एक मकान में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मुठभेड़ के बीच बांदीपोरा में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती कर आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह बांदीपोरा में आतंकियों ने सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की थी, इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना…
पटना। पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को बिहार स्कूल परीक्षा परिषद (बीएसईबी) पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना 2017 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुई एक छात्रा के मामले में लगाया गया, जिसकी हिंदी की कॉपी जांचने में 2 नंबर के एक उत्तर के मार्क्स फाइनल रिजल्ट में नहीं जोड़े गए थे। बाद में जब कॉपी दोबारा जांची गई तो वही लड़की राज्य की सेकंड टॉपर निकली। रिजल्ट के रिविजन के बाद बेगूसराय की रहने वाली भव्या कुमारी को उस उत्तर के बदले एक अंक दिया गया है। भव्या के अब 500 में 465 नंबर…
न्यूयार्कः पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत को आगाह किया है कि रूस से हथियारों की खरीद करने पर उसे अमेरिका से विशेष छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी। वाशिंगटन इस बात को लेकर चिंतित है कि भारत अपने पुराने सहयोगी देश रूस से जमीन से हवा में लंबी दूरी की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइल-रोधी प्रणाली एस-400 सहित अन्य हथियारों की खरीद कर रहा है। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण रक्षा सहयोगी बनकर उभरा है। रूस के खिलाफ अमेरिका के मौजूदा नियमों के तहत यदि कोई देश रूस से रक्षा…
