Author: azad sipahi desk
चेन्नै । तमिलनाडु के डेप्युटी सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम और एआईएडीएमके के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता एम. करुणानिधि से उनके आवास पर मुलाकात की। एआईडीएमके के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने करुणानिधि से उनकी सेहत के बारे में बातचीत की। एआईडीएमके नेताओं के अलावा फिल्म स्टार और राजनेता कमल हासन ने भी करुणानिधि के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया था। इसके साथ ही इन सभी सदस्यों ने करुणानिधि के बेटे स्टालिन से भी बातचीत की। बता दें कि करुणानिधि बीते कई दिनों से पेशाब की नली में इंफेक्शन के कारण बीमार हैं और…
वाराणसी। शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर 104 सालों बाद खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण रात 11.45 से 3.49 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य के मुताबिक, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा है। इस दिन 104 साल बाद सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस दिन 1914 में चंद्र ग्रहण लगा था। 27 जुलाई (शुक्रवार) को दोपहर 2.54 बजे से ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो…
नई दिल्ली । पाकिस्तान में नैशनल एसेंबली के चुनाव में नवाज शरीफ की पीएमएल-एन और बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ जरदारी की पीपीपी को पस्त कर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। पाकिस्तान को लेकर भारत के सामने यह सवाल रहा है कि वहां किससे बात की जाए? इमरान की संभावित ताजपोशी से कुछ वक्त के लिए यह मसला हल हो सकता है। इससे दोनों देशों के बीच प्रभावी बातचीत की राह बन सकती है। यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई पर टेरर अटैक वाली रात पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश…
नयी दिल्ली। मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना पूरा जीवन सादगी और साधारण तरीके से बिताया। कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम न सिर्फ एक महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भुत इंसान भी थे। उन्होंने जिन लोगों के साथ भी काम किया उनके दिलों को छू लिया। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिल्लांग में अध्यापन कार्य के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग में…
मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा इन दिनों अपने रिलेश्नशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें अाई हैं कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। अली अब्बास ने ट्वीट कर लिखा- ”हां, प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए…
दिल्ली। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू बाजारों ने नए शिखर के साथ शुरुआत की है। सैंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं। कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 269.22 अंक यानि 0.73 फीसदी बढ़कर 37,253.86 पर और निफ्टी 65.45 अंक यानि 0.59 फीसदी बढ़कर 11,232.75 पर खुला। मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी और निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.42 फीसदी बढ़ा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी बढ़ा है। बैंक निफ्टी में बढ़त बैंक, फार्मा, ऑटो शेयरों में बढ़त देखने…
नई दिल्ली । बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन इसका ‘आफ्टर इफेक्ट’ काफी दिक्कतों से भरा रहा। बारिश का सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद में दिखा, जहां बारिश के दौरान हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दिल्लीवालों को इस परेशानी ये राहत मिली भी नहीं थी कि शुक्रवार को हथिनी कुंड से 1.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की खबर आ गई। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। दिल्ली सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। लोग झेल रहे जाम का…
चिकित्सक का काम केवल मरीजों की सेवा करना है : सीएम रिम्स में नवनिर्मित पेइंग वार्ड का सीएम ने किया उद्घाटन, कहा रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रिम्स राज्य की शान है। इसकी पहचान राष्ट्रीय पटल पर बनानी है। इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। रिम्स में कर्तव्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अस्पताल में हड़ताल नहीं की जानी चाहिए। रिम्स में अब हड़ताल और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। चाहे डॉक्टर हो या कोई कर्मचारी। किसी प्रकार की समस्या हो, तो निदेशक के पास बात रखें। चिकित्सक का काम केवल मरीजों की सेवा करना…
