Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा-झाविमो का महामिलन
    Top Story

    भाजपा-झाविमो का महामिलन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजीव
    रांची। झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 14 वर्षों के बाद सोमवार को फिर भाजपा के हो गये। इसके साथ ही उनकी पार्टी झाविमो का भी भाजपा में औपचारिक रूप से विलय हो गया और पूरी पार्टी भगवा रंग में रंग गयी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का भगवा धारण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं के स्वागत से वह अभिभूत दिखे। मंच पर अमित शाह के ठीक बगल में बाबूलाल मरांडी के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। अमित शाह ने माला पहना कर उनका स्वागत किया और गले लगाया। प्रभात तारा मैदान में महामिलन समारोह में भाजपा और झाविमो के हजारों नेता, कार्यकर्ता पहुंचे थे। मैदान में दोनों दलों के झंडे लहराते रहे। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघवुर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सांसद अन्नपूर्णा देवी और संजठ सेठ के अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महासचिव दीपक प्रकाश, रामविचार नेताम, प्रदेश के सांसद और विधायक सहित हजारों समर्थक मौजूद थे।
    2006 में बाबूलाल मरांडी ने छोड़ दी थी भाजपा
    भाजपा से नाराज बाबूलाल मरांडी ने 2006 में पार्टी छोड़ दी थी। 14 साल तक तमाम झंझावतों को झेलने के बाद भी बाबूलाल के कदम नहीं ठिठके। विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद बाबूलाल और भाजपा ने नये सिरे से एक-दूसरे की तरफ हाथ बढ़ाया और सोमवार को बाबूलाल दिल से भाजपा के हो गये।
    11 को विलय पर लग गयी थी मुहर
    इससे पहले 11 फरवरी को बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी के भाजपा में विलय की घोषणा की थी। झारखंड विकास मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा में विलय को लेकर प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उसी दिन उनके भाजपा में जाने की तमाम अटकलों का दौर भी खत्म हुआ।
    पार्टी झाड़ू लगाने का काम देगी, तो वह भी करूंगा : बाबूलाल
    रांची। समारोह में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डेढ़ महीने से झारखंड सरकार ट्विटर पर चल रही है। सीएम कह रहे हैं कि खजाना खाली है। हेमंत सरकार को चाहिए कि झारखंड में बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी को हटाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने योजनाओं के जरिये किसानों को आर्थिक मदद देने का काम किया है, लेकिन इन योजनाओं को हेमंत सरकार खत्म करने की बात कह रही है। प्रदेश में रोज हत्या हो रही है। उग्रवाद सिर उठा रहा है। सरकार से आम लोगों की इच्छा अमन-चैन की होती है। ऐसा नहीं होगा, तो राज्य कभी प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जब देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद में सिमटी हैं, तो ऐसे में स्वाभाविक रूप से मेरी पसंद विचारधारावाली पार्टी भाजपा रही। इसलिए मैं भाजपा में आया। उन्होंने कहा कि हम कहीं गये नहीं थे। भाजपा से अलग होने के बाद राज्य का हर कोना घूमा। इन 14 सालों में लगभग छह से सात लाख किमी झारखंड की यात्रा कर जनता की तकलीफ को देखा। भाजपा में लाने का प्रयास पार्टी की ओर से कई बार किया गया। 2014 में जब लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में हमें हार मिली, उस समय भी भाजपा में लाने का प्रयास हुआ। इस बार विलय के सूत्रधार ओम प्रकाश माथुर बने। मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में की। इस दौरान पार्टी से कभी कोई पद की मांग नहीं की। पार्टी जो भी काम देगी, उसे ईमानदारी से पूरा करूंगा, चाहे वह झाड़ू लगाने का काम ही क्यों न हो।

    BJP-JVM meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक
    Next Article झारखंड को पतन के रास्ते पर जाते नहीं देख सकता : अमित शाह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन, त्योहारी भीड़ को देखते हुए खोला गया साउथ गेट

      October 15, 2026

      झारखंड के थानों में कब लगेंगे CCTV कैमरे? हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट, 4 नवंबर को अगली सुनवाई

      October 15, 2026

      झारखंड हाईकोर्ट सख्त: पुल ध्वस्त मामलों की जांच 3 महीने में पूरी करने का आदेश, धनबाद-पलामू-गुमला के SP को निर्देश

      October 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन, त्योहारी भीड़ को देखते हुए खोला गया साउथ गेट
      • झारखंड के थानों में कब लगेंगे CCTV कैमरे? हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट, 4 नवंबर को अगली सुनवाई
      • झारखंड हाईकोर्ट सख्त: पुल ध्वस्त मामलों की जांच 3 महीने में पूरी करने का आदेश, धनबाद-पलामू-गुमला के SP को निर्देश
      • धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट
      • फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version