Browsing: झारखंड

नियमों के उल्लंघन में तबलीगी जमात पर झारखंड में शिकंजा कसने लगा है। जमात से जुड़े 38 विदेशी मौलानाओं के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर धर्म प्रचार करने के आरोप में रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एफआइआर दर्ज की गयी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के मरीज काफी विलंब से मिले हैं। कोरोना एक आपदा है। यह कल क्या रूप लेगा, कितना भयावह होगा। कितना खतरनाक होगा या फिर खत्म हो जायेगा, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, तो कोरोना के प्रभाव को देखते हुए समय के अनुरूप ही इस पर फैसला होगा कि लॉकडाउन को खोला जाये या फिर कंटीन्यू किया जाये।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दवाइयों और मास्क के निर्यात के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा, बिग बॉस मोदी जी, झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस से जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थानाक्षेत्र स्थित भुईयाडीह निवासी गोपी साहू का 27 वर्षीय बेटा गणेश कुमार साहू (27 साल)…

जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने लोगों को खाना खिलाने के दौरान आश्रय परिवार नामक सामाजिक संस्था के 15 लोगो के…

बिग बॉस मोदी जी झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस की जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है। यह बात गुरुवार की शाम रामगढ़ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री की आयात और निर्यात पॉलिसी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश को भारी मात्रा में दवाइयां, पीपीइ, जांच किट, स्टिक व अन्य स्वास्थ्य उपकरण की जरूरत है।