Browsing: झारखंड

झारखंड कांग्रेस में आनेवाले दिनों में तूफान मचनेवाला है। जी हां, कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों ने पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। इसका असर जल्द ही देखने को मिल सकता है। यह भी संभव है कि पार्टी के अंदर टूट हो। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड में वंशवाद से मुक्ति पाने का फैसला ले लिया है। इस संदर्भ में तीन निर्देश कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। कहा है कि एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा। दूसरा निर्देश यह है कि कोई भी पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकता। तीसरे निर्देश में कहा गया है कि पार्टी का कोई भी नेता गठबंधन को लेकर बयानबाजी नहीं करेगा, चाहे बड़ा हो या छोटा। इससे प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव तक पर लगाम लगायी गयी है, जो गठबंधन पर अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। जाहिर है कि इन निर्देशों से ऐसे नेता बौखलाये हुए हैं, जिनके परिवार में एक से ज्यादा टिकट के दावेदार हैं या वे जो पार्टी में किसी न किसी पद पर हैं और चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। अब ऐसे में उन्हें पद छोड़ना होगा, तभी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने होगी। इन हालात में अति महत्वाकांक्षी लोग टिकट की खातिर दूसरे दलों का दरवाजा खटखटा सकते हैं। पेश है दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

न दिन को सुकुन है और न रात को सुकुन। गीत का यह मुखड़ा झारखंड के नेताओं की वर्तमान चुनावी हालत बखूबी बयां कर रहा है। हाल यह है कि चाहे वह मुख्यमंत्री रघुवर दास हों या झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन या फिर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो या झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सबके सब चुनाव की तैयारियों में खुद को इतना झोंक चुके हैं कि उनका दिन और रात क्षेत्र या फिर कार्यकर्ताओं से संवाद करने में ही बीत रहा है। कमोबेश यही हालत कांग्रेस और राजद की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव पार्टी को मुकाबले में खड़ा करने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं पर अपनी ही पार्टी के साथियों का हमलावर होना उनके लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है। झारखंड में राजद दो फाड़ हो चुकी है और इसके सामने चुनौतियां नहीं चुनौतियों का पहाड़ खड़ा है। कुल मिलाकर चुनावों से पहले नेताओं के लिए यह समय बेहद विकट साबित हो रहा है। विधानसभा चुनावोें से पहले पक्ष और विपक्ष के नेताओं की चुनौतियों और चुनावी समर में उनकी हालत को रेखांकित करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा का सक्रिय मोस्ट वांटेड आतंकवादी मोहम्मद कलीमउद्दीन मुजाहिरी को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। कलीमुद्दीन…

आज से तीन दशक पहले जब झारखंड आंदोलन उफान पर था, आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन या आजसू को इस आंदोलन का युवा चेहरा माना जाता था। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद 19 साल में इस संगठन के राजनीतिक अवतार ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन इसने अपनी पहचान को कभी नेपथ्य में नहीं जाने दिया। संघर्ष और प्रतिबद्धता की बदौलत इसने हर दिन राजनीति का नया मुकाम हासिल किया है। स्पष्ट विजन, मुद्दों की समझ और जनता के बीच जाकर राजनीति करने का माद्दा रखनेवाले आजसू को आज झारखंड की बड़ी ताकत माना जाता है, तो इसके पीछे इसके नेताओं-कार्यकर्ताओं का बलिदान शामिल है। झारखंड बनने के बाद महज दो विधानसभा सीटों से चुनावी राजनीति करनेवाली इस पार्टी ने आज राज्य की कम से कम 20 सीटों पर अपना जनाधार बना लिया है। इन सीटों पर आजसू चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में है। यही कारण है कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा भी अपने इस सहयोगी पर आंख बंद कर भरोसा करती है, उसे अपनी कामयाबी के सफर का हमसफर बताती है। आजसू के इस विस्तार के पीछे पार्टी नेतृत्व का बड़ा हाथ माना जाता है। आखिर आजसू ने ऐसा क्या किया कि झारखंड के सबसे पुराने और ताकतवर राजनीतिक दल झामुमो को रक्षात्मक रुख अख्तियार करना पड़ रहा है। आजसू के विस्तार के कारणों की पड़ताल करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।