पावर, यानी अधिकार ऐसा नशा है, जिसकी लत आसानी से नहीं छूटती। हमारे देश में तो खैर पावर की पूजा होती है और पावरफुल बनना हर किसी का सपना होता है। इसलिए सरकारी सेवा से रिटायर होनेवाले नौकरशाह रिटायरमेंट के बाद भी पावर का सुख भोगने की जुगत भिड़ाते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल झारखंड में ऐसा होता है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी आम तौर पर पूर्व नौकरशाहों को
Browsing: रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने महान दार्शनिक और आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर राज्यवासियों को शुभकामना दी।
चर्चित संतोष पांडेय हत्याकांड में सूबे के शिक्षा मंत्री डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के मंझले भाई बैजनाथ महतो समेत सात लोगों को मंगलवार को आजीवन कारावास एवं दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजीव रंजन ने सजा सुनायी। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त बैजनाथ महतो, गणेश भारती,
झारखंड में रहनेवाले लोगों ने संघर्ष किया है। संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में शिक्षा का अभाव था। यही वजह रही कि कई लोगों की गाथा सहेज कर नहीं रखी गयी। लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस संघर्ष को करीब से देखा, समझा और उसे संजोकर रखने का प्रयास किया। कुछ लोग अपने संघर्ष की ऐसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ते हैं कि उन्हें कागजों में
जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है, उसमें महाजनी आंदोलन के संबंध में लिखा गया है। इस प्रथा का अंत भी हुआ। झारखंड अलग राज्य के लिए हमने आंदोलन किया। आज हम सब अलग झारखंड राज्य में हैं। समाज में उन्नति बोलने से नहीं करने से आयेगी। अभी तक आदिवासियों, किसानों तथा मजदूरों को उनका पूरा हक नहीं मिल पाया है। सोमवार को अपने 77वें जन्मदिन पर आर्यभट्ट सभागार में अपने जीवन संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के विमोचन समारोह में ये बातें राज्यसभा सांसद और झामुमो
सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की हुई आपात बैठक ने एकबारगी सबका ध्यान इस ओर आकर्षित कर दिया। राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। हालांकि कांग्रेस इस बैठक को यह कह कर लोगों को सहज करने की कोशिश कर रही है कि 15 जनवरी को किसान रैली को लेकर बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन अंदरखाने से जो खबरें आ रही हैं
ओरमांझी/चान्हो। रांची पुलिस ओरमांझी में हुए युवती हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गयी है। इस क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी की तस्वीर भी जारी कर दी। साथ ही मो खालिद को बंगाल बोर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शेख बेलाल की तलाश है। पुलिस ने उसके माता-पिता को चंदवे से और बहन-बहनोई को लोधमा से पूछताछ के लिए उठाया है।
सुनहरे वर्तमान के लिए अतीत में संघर्षों से कितना जूझना-लड़ना पड़ा है, यह दिशोम गुरु शिबू सोरेन से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। अपने 77वें जन्मदिन पर शुभचिंतकों की बधाइयां लेते और खुद पर लिखी गयी किताबों के पन्ने पलटते अतीत का स्मरण हो आना स्वाभाविक है और यही सोमवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ हुआ। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार मेें जब उन्होंने महाजनों के खिलाफ संघर्ष की अपनी गाथा सुनानी शुरू की, तो जैसे वे अपने पुराने दिनों में
मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने के मामले की जांच तेज कर दी गयी है। शनिवार को दो सदस्यीय हाई लेवल कमेटी ने रांची के डीसी, एसएसपी, टैÑफिक एसपी से साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। इस क्रम में कोतवाली और सुखदेवनगर के पूर्व थानेदारों से भी पूछताछ की गयी। कमेटी ने यह जानना चाहा कि इतनी बड़ी घटना के लिए आखिर जवाबदेह कौ
2019 के आम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के छह माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रणनीतिकारों ने एक दांव खेला और शानदार सफलता हासिल की। लेकिन उस सफलता के एक साल बाद अब स्थिति बदल रही है। इसलिए कांग्रेस को अब अपनी रणनीति बदलनी होगी, क्योंकि जनता की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं। सरकार में सहयोगी होने के नाते उसकी जिम्मेवारी भी अधिक है। सत्ता हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष की जरूरत होती है। पूर्व में कांग्रेस सत्ता की चाबी सत्ता पक्ष
झारखंड के शहरों को कभी भाजपा का गढ़ कहा जाता था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बदले सियासी माहौल में भगवा पार्टी के लिए यह प्रदेश बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। विधानसभा चुनाव में कोल्हान से सूपड़ा साफ होने के बावजूद भाजपा के लि
