झारखंड के स्कूलों में नौ महीने से लटके ताले सोमवार से खुल जायेंगे। 10वीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल आ सकेंगे। सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक ऐसे स्कूल जो कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं, वे 10वीं से 12वीं तक की आॅफलाइन पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से शर्त रखी गयी है कि बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी। इस बाबत मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आदेश जारी किया
Browsing: रांची
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इसी शेर को चरितार्थ करते हुए 81 सीटोंवाली झारखंड विधानसभा में 10 महिला विधायक राजनीति के कुरुक्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता का सिक्का जमा रही हैं। इन महिला विधायकों में अंबा प्रसाद जैसी युवा विधायक हैं, तो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आयीं पुष्पा देवी भी हैं। झामुमो विधायक सीता सोरेन हैं
जुमार नदी जमीन घोटाला में कार्रवाई शुरू हो गयी है। इस मामले में कांके सीओ के खिलाफ जमीन घोटाला के मामले में कार्रवाई सुनिश्चित हो गयी। कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है। रांची की जुमार नदी की जमीन पर हाउसिंग सोसाइटी बनायी गयी है
चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत के निद्रा पहाड़ में बुधवार सुबह 9.30 बजे हुई मुठभेड़ में सबजोनल कमांडर दीपक यादव (कसमार, हेरहंज ) मारा गया। उसके पास से एक एके-47 रायफल भी बरामद हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर की टीम द्वारा छापामारी अभियान सेरक के निद्रा पहाड़ में चलाया गया। इसी बीच पुलिस को देख कर उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
झारखंड पर प्रकृति ने अपने सौंदर्य का खजाना जम कर बरसाया है। घने जंगल, खूबसूरत वादियां, जलप्रपात, वन्य प्राणी, खनिज संपदाओं से भरपूर और संस्कृति के धनी इस राज्य में बहुत कुछ है। यही इसकी थाती और धरोहर भी रही है। इन सबको झारखंड के जनजीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। इन्हीं वन संपदा पर कुछ माफियाओं की कुदृष्टि लग गयी। इसमें अधिकारियों का भी खूब साथ मिला और झारखंडी जनजीवन की परवाह किये बगैर कमाई का खतरनाक खेल चलता रहा। कहते हैं-गाय का भी दूध निकालने से पहले उसे खिलाया-पिलाया जाता है। पुचकारा जाता है। इसके बाद दुहा जाता है, लेकि
तमिलनाडु के कोयंबटूर में दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड की 24 बेटियों को मुक्त करा लिया गया है। चेन्नई से एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह इन्हें रांची लाया गया। सभी लड़कियां पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। अब इन्हें इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अवैध खनन रोकने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहे अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जायें। खान एवं भूतत्व विभाग राज्य के विभिन्न अवैध बालू घाटों और पहाड़-चट्टान आदि जगहों पर
झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने का दावा करने वाली झारखंड पुलिस को उग्रवादी संगठन ने अब राजधानी रांची में पहुंच कर पुलिस को चुनौती दी है। शहर के सबसे सुरक्षित और भीड़ वाले इलाके रातू रोड स्थित देवकमल अस्पताल की दीवार पर उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी ने पोस्टर चिपकाया है। यह दीवार राजभवन के ठीक पीछे है। पोस्टर में कोयला कंपनियों से 16 दि
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बंगला खाली नहीं करनेवाले भाजपा विधायकों को खुला आॅफर दिया है। इरफान ने कहा कि यदि भाजपा विधायकों को मंत्री जैसे बंगले में रहना है, तो वे कांग्रेस पार्टी में आ जायें, उन्हें खूब सजाकर बंगला दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक मंत्रियों के बंगले को खाली ना कर हाइकोर्ट जा रहे हैं, य
पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकीडीहा में खलिहान में आग लगने की वजह बुजुर्ग और नाबालिग की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जबकि तीन बच्चे झुलस गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक नाबालिग को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की देर रात आग सेंकने के दौरान घटी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
झोपड़ी में सो रहे थे बच्चे
वसीम बरेलवी का एक शे’र है, उसूलों पर आंच आये तो टकराना जरूरी है, जो अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है। झारखंड में वसीम बरेलवी के इस शे’र को शिद्दत के साथ जी रहा कोई राजनेता नजर आता है, तो वह सरयू राय हैं। चाहे कोई राजनेता हो या आम आदमी। सब के सब मुकदमे से बचना चाहते हैं, पर सरयू राय न सिर्फ खुद पर मुकदमा किये जाने का इंतजार कर रहे हैं, बल्कि ताल ठोक कर अपने विरोधियों को चुनौती देते भी नजर आ रहे हैं। अपने ट्विटर एकाउंट में श्री राय ने कहा है कि झारखंड में अवैध खनन की जांच की मांग से आहत कुछ स्वार्थी तत्व मुझपर मुकदमे की योजना बना रहे हैं। वे
