Browsing: रांची

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन पर नेशनल मेडिकल काउंसिल ने एक सत्र के लिए रोक लगा दी है। एनएमसी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में आश्वासन दिये जाने के बावजूद राज्य सरकार ने पलामू, हजारीबाग और दुमका मेडिकल कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था नहीं की और न ही फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाया। एनएमसी की दलील कहीं से भी गलत नहीं है, लेकिन उसे इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि इस साल के सात महीने तो कोरोना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के साथ फिर से सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र की ओर से राज्य को परेशान किया जा रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके थे। कुछ आधारभूत संरचनाओं और कर्मचारियों की कमी थी। उसे पूरा किया जा रहा था।

बेरमो के जरीडीह में कांग्रेस प्रत्याशी अनुप सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मांडर विधायक बंधु तिर्की ने यह बातें गुरुवार को कहीं। श्री तिर्की ने अरालडीह पंचायत क्षेत्र के डुमरडीह, शीमलडीह, टिपरुबेड़ा, लेट गौड़ा तथा अन्य सुदूर क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां ग्रामीणों ने विधायक तिर्की का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्री तिर्की ने आजाद सिपाही से कहा कि भाजपा सबसे बड़ा झुट्ठा पार्टी है, यह हर जगह लोग कहते सुनाई पड़ रहे हैं।

साम्य ढूंढे जाने से मिलते हैं और यदि बेरमो तथा दुमका सीट में महागठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों में साम्य ढूंढे जायें, तो कई समानताएं निकलकर सामने आने लगती हैं। दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन और अनुप सिंह में साम्य ये है कि ये दोनों युवा हैं और पहली बार जनता की अदालत में हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार लुइस मरांडी तथा योगेश्वर महतो बाटुल में साम्य यह है कि ये दोनों अपनी सीटों पर एक या अधिक बार जीत का स्वाद चख चुके हैं। दुमका में लुइस एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और गरीबों की आवाज उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता स्टेन स्वामी को न सिर्फ गलत तरीके से

झारखंड की बेरमो सीट पर होनेवाले उप चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया। इसके जवाब में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने जोरदार प्रतिवाद कर हथौड़ा मारा। उन्होंने यह संकेत भी दे दिया कि अब इस तरह की टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और इसके लिए पुरजोर तैयारी भी की गयी है। झारखंड में इस प्रकरण के शुरू होने से पहले देश के दूसरे हिस्से में भी राज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आनेवाले उद्योगों और कंपनियों को राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद दिये जाने की घोषणा की है। तमिलनाडु से मुक्त करायी गयीं 22 लड़कियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खनन के अलावा अन्य क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है। इसके लिए अलग-अलग माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि राजनीतिक दलों में शब्दों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल या नेता ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करें, जिससे दलों में संस्कार और संस्कृति खराब हो। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और शब्दों की मर्यादा अपनी जगह। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे।

चो..टा गिरी भाजपा के खून का हिस्सा है। जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपनी कमेटी में अमर्यादित भाषा बोलनेवालों को शामिल किया है। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक झारखंडी झारखंड में राज कर रहा है, तो कुछ लोगों की छाती पर सांप लोट रहा है। इस उपचुनाव में जिस प्रकार की भाषा का उपयोग भाजपा कर रही है, वह भाषा न तो सभ्य समाज में बोली जाती है न सुनी

झारखंड की उप राजधानी दुमका और कोयला क्षेत्र की प्रमुख सीट बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इन दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में प्रचार का तरीका भी बदल गया है। हालांकि राजनीतिक सभाओं की अनुमति दी गयी है, लेकि

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक होती है। जनता राजनीतिक पार्टियों के क्रिया कलाप के आधार पर अपना मत देती है। पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का 65 प्लस के नारा को जनता ने 25 प्लस कर दिया। इसके बावजूद अगर भाजपा के लोग बड़बोलापन से परहेज नहीं कर रहे हैं, फिर जनता ही जवाब देगी। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहीं। वह बेरमो विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में चुनाव