कांडी थाना से कुछ ही दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान की शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने अंदर गये चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र शामिल हैं। सभी मृतक डुमरसोता गांव के थे। उनकी पहचान मिथिलेश मेहता (40), अनिल मेहता (35), नागेंद्र मेहता (18) और प्रवीण मेहता (19) के रूप में की गयी
Browsing: रांची
झारखंड हाइकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियोजन नीति को गलत करार देते हुए उसके आधार पर 13 जिलों में हुई शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया गया था। नियुक्त लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में हाइकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस
कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल के कर्ताधर्ता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडेय बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनकी ज्वाइनिंग हुई। सुभाषिनी बिहार के मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं
दुमका के दंगल में उतर कर डॉ लुइस मरांडी ने जिस जोश और उत्साह का मुजाहिरा किया है, वह यह साबित करने के लिए काफी है कि वह यह चुनाव किसी अंडरडॉग की तरह लड़नेवाली नहीं हैं। लेकिन वह जानती हैं कि दुमका का उप चुनाव उनके चार दशक लंबे राजनीतिक कैरियर का संभवत: सबसे कठिन चुनाव साबित होनेवाला है, क्योंकि इस बार उनका मुकाबला एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी से है, जिस पर वार करने के लिए उनके तरकश में बहुत अधिक तीर नहीं है। शायद इसलिए उन्होंने नामांक
बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने आज पर्चा दाखिल किया। तेनुघाट स्थित सदर अनुमंडल अधिकारी के समक्ष अपराह्न 1:30 बजे तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
नाम-राइमनी मुंडा। उम्र-37 साल। गांव-पानसकाम (दशम फॉल), बंडू। राइमनी के दादा फौदा मुंडा के नाम 85.30 एकड़ जमीन है। खुद राइमनी के नाम पर 7.10 एकड़ जमीन है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राइमनी मुंडा डेढ़ माह से कृषि लोन के लिए भटक रही हैं।
झारखंड की उप राजधानी दुमका विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होनेवाले उप चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में बसंत सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही वह अपने पिता शिबू सोरेन और बड़े भाई हेमंत सोरेन की राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए जनता की अदालत में उतर चुके हैं। बसंत सोरेन के लिए प्रत्यक्ष चुनाव का यह पहला अनुभव है, हालांकि इससे पहले वह राज्यसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। दुमका को झामुमो का मजबूत गढ़ माना जाता है। शिबू
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के पापों का घड़ा पहले ही फूट चुका है। पांच साल तक यही राग अलापते रहे कि विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जायेगा। अभी आलम यह है कि विपक्ष में उन्हें विपक्ष का नेता नहीं मिल रहा। जिनका सिर ही ना हो, तो धार से क्या होगा। अब स्थिति यह है कि बोरो प्लेयर से घर भरने का काम कर रहे हैं। इनके रग-रग और नस-नस से हम लोग वाकिफ
दुमका और बेरमो सीट के लिए एनडीए के नेताओं ने संयुक्त चुनावी अभियान का आगाज सोमवार को किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बेरमो से एनडीए के प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने आजसू के केंद्रीय कार्यालय में संंयुक्त प्रेसवार्ता में मीडि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल की 114वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित मां खेरून निशा को 10 लाख विशेष अनुग्रह अनुदान भुगतान और आश्रित भाई मोहम्मद इरफान खान को तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। बता दें कि धनबाद जिला के तिसरा थाना क्षेत्र स्थित साउथ गोलकडीह
मगध से भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी बिगुल फूंकने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहाबाद क्षेत्र से रैली का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली रैली स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई करने वाले वीरकुंवर
