Browsing: रांची

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया में राजद के पूर्व नेता रहे शक्ति मलिक हत्याकांड में तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कराये जाने के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है। एक ओर जहां सत्तापक्ष के नेता राजद नेता पर हमलावर हो गये हैं, वहीं उनके बचाव में राजद नेता उतर आये हैं। इस मामले में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सत्ता पक्ष अनुसंधान में सीमेंट-गारा नहीं डाले। यदि जांच में दोषी साबित हों, तब तेजस्वी यादव को फांसी पर चढ़ा देना। वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि पूर्णिया में बाल्मीकि समाज के एक नेता की हत्या की घटना की

आज से 22 साल पहले शिव विश्वनाथन और हर्ष सेठी ने भारत में भ्रष्टाचार की कहानियों पर ‘क्रॉनिकल आॅफ करप्शन : फाउल प्ले’ नामक एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को चार तरह से परिभाषित किया है। लेकिन कभी झारखंड की शान रही उषा मार्टिन कंपनी ने राज्य के माथे पर जो कलंक का टीका लगाया है, उसकी कल्पना भी इन लेखकों ने नहीं की है। देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआइ ने उषा मार्टिन प्रबंधन द्वारा बरते गये भ्रष्ट आचरणों का पता लगाते हुए इसी महीने की 2 अक्तूबर को जो प्राथमिकी दायर की है, उससे इस कंपनी के काले कारनामों की कलई खुल गयी है।

झारखंड में हेमंत सरकार नौकरियों की बहार लाने जा रही है। सरकार ने अपने वादे के अनुसार इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये हैं। इसके तहत सबसे पहले खाली पदों को भरे जाने की तैयारी शुरू हो गयी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस संदर्भ में सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है।

झारखंड में निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी उषा मार्टिन और इसके प्रबंध निदेशक राजीव झंवर के खिलाफ सीबीआइ में मामला दर्ज हो गया है। यह मामला सीबीआइ के पूर्व एसपी एनएमपी सिन्हा की घूसखोरी से संबंधित है। सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (1) द्वारा दायर प्राथमिकी में राजीव झंवर और उषा मार्टिन के अलावा चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलादिह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने से तीन महिला की दबकर मौत हो गयी। अन्य दो के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस जेसीबी लेकर काम में जुटी है। दो महिलाओं के शव की ही पहचान हो पायी है। घटना सुबह दस बजे की है। विधायक इरफान अंसारी, एसडीपीओ अर

सरायकेला- खरसावां पुलिस को डीजीपी के निर्देश पर चलाये गये विशेष ड्राइव में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल इलाके से होकर गुजरने वाले एनएच- 33 पर उरमाल के समीप एक आॅटो में बैठकर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा, चार नौ एमएम का जिंदा कारतूस, एक 314 बोर

बिहार विधानसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जानेवाले हिंदी पट्टी के इस प्रमुख राज्य का चुनाव अब राष्ट्रीय दलों के बीच नहीं होकर जदयू और राजद के बीच का हो गया है, जिसमें एक तरफ की कमान 15 साल से सीएम रहे नीतीश कुमार हैं, तो दूसरी तरफ के सेनापति बिहार की सत्ता पर 15 साल तक काबिज रहे लालू-राबड़ी के पुत्र तेजस्वी यादव हैं। इन दोनों नेताओं की टक्कर में रोमांचक मोड़ इसलिए आया है, क्योंकि बिहार में जाती

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में 85 हजार कर्मियों की जरूरत है। इनमें डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मी शामिल हैं। सरकार इन सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। मंत्री ने कहा कि एमसीआइ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 85 हजार चिकित्सक-कर्मियों की जरूरत है, जिसकी नियुक्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आवश्यकतानुसार नियुक्ति की जायेगी। स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर संकल्पित है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार और जिला

झामुमो के कद्दावर नेता और चार बार राज्य के मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी को रविवार को अंतिम विदाई दी गयी। उनके पार्थिव शरीर को मधुपुर के पिपरा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के कई मंत्री और नेता भी उपस्थित थे। अंसारी का शनिवार को निधन हो गया था।

इस बार विधानसभा के उपचुनाव में दुमका की सीट हॉट केक बनी हुई है। सत्ताधारी महागठबंधन ने इस सीट पर झामुमो के बसंत सोरेन को उतारा है। बसंत युवा चेहरा हैं। दुमका इलाके से इनका पूरा परिवार पहले से वाकिफ रहा है। उनके पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने इसी इलाके से कई आंदोलनों की अगुवाई की है। बसंत के भाई हेमंत सोरेन सीएम हैं। उनके द्वारा ही दुमका सीट छोड़ी गयी थी। बसंत सोरेन अभी से ही वहां पसीना बहा रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। विकास का वादा कर रहे हैं। उन्हें इस बा

बिहार में होने वाले विधानसभा के चुनाव में हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए प्रत्याशी बड़े पैमाने पर काले धन का उपयोग कर सकते हैं। यह पैसा मुंबई और अन्य शहरों से बिहार आ सकता है। यह जानकारी रेल सुरक्षा बल की खुफिया शाखा को लगी है। इसके साथ ही बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की निगहबानी तेज कर दी गयी है। अब एसएलआर कोचों की भी जांच की जायेगी। बिहार की राजनी