Browsing: रांची

बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह के कार्यालय की कहानी परत दर परत खुलती जा रही है। उन्हें काम से अलग हटते ही कई लोगों ने अपनी जुबान खोल दी है। आजाद सिपाही को उनके कारनामों की लंबी फेहरिश्त पहुंचायी है। ऐसा ही एक मामला है बालूमाथ थाना कांड संख्या 73/2019। इस केस में पुलिस ने दर्जन भर लोगों को नामजद आरोपी बनाया था तथा दो-ढाई सौ लोगों को अज्ञात रखा था। अज्ञात के इस खेल में रणवीर सिंह के री

संसद के ऊपरी सदन, यानी राज्यसभा के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर इस बार राजनीतिक गहमा-गहमी कुछ ज्यादा ही है। गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक से लेकर झारखंड तक में इस चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां उफान पर हैं। बाकी राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त और पाला बदलने की चर्चाओं के बीच झारखंड में दूसरे कारण से यह चुनाव चर्चा में आ गया है। वैसे तो राज्यसभा का हर चुनाव झारखंड में चर्चित होता है, लेकिन इस बार झारखंड की चर्चा अधिकारों पर पैदा हुई जिच को लेकर है। इस जिच के केंद्र में तीन विधायक हैं, जो विधानसभा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव से शुक्रवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मुलाकात की। यह मुलाकात मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई। इस दौरान दोनों के बीच कई विषयों पर लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पूर्व विधा

झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधायकों को आवास आवंटन में नियम-कानून की अनदेखी कर कर भेदभाव बरतने पर नाराजगी जतायी है। मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूर्व से चली आ रही आदर्श परंपरा का पालन करने की सलाह दी है। मरांडी ने बताया कि राज्य में मंत्रियों एवं विधायकों को किए जा रहे आवास आवंटन में नियम-कानून को पूरी तरह ताक पर रखकर असमानता औ

जमीन कारोबारी दिलावर खान से मिलकर एटीएस द्वारा की गयी छापामारी पर डीआइजी अखिलेश झा ने सवाल खड़ा किया है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर उन्होंने इस मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में डीआइजी ने कई सवाल खड़े किये हैं। इसमें कहा गया है कि एटीएस छापामारी की सूचना रां

राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। दो आइपीएस का तबादला किया गया है, जबकि एक की पदस्थापना की गयी है और तीन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके अनुसार रेल की आइजी सुमन गुप्ता अब प्रोविजन की आइजी होंगी। वहीं सरकार ने अभियान के एडीजीपी मुरारी लाल मीणा को मुख्यालय का एडीजीपी बनाया है। आइपीएस नौशाद