भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि मनरेगा के जरिये सरकार हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पौधों के साथ इमारती लकड़ियों के पौधे भी लगाये। उन्होंने कहा है कि सरकार का यह कदम प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा है कि योजना के तहत फलदार पौधों के साथ सागवान, महोगनी, सखुआ, गम्हार और बांस के पौधों को लगाने की दिशा में पहल होनी चाहिए।
Browsing: रांची
वर्ष 2008 के लेक्चरर नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपी जीएलए कॉलेज डाल्टनगंज, पलामू के लेक्चरर भीम राम को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी। सीबीआइ ने भीम राम को 18 मार्च गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व में हाइकोर्ट से भीम राम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। भीम राम अनुसूचित जाति कोटि में आ
सवा दो महीने के लॉकडाउन के दौरान झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि राजधानी रांची अब संक्रमण से मुक्त हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही छोटे जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में कोरोना के संक्रमण का पहला मामला रांची के जिस हिंदपीढ़ी से सामने आया था, वह अब कंटेनमेंट जोन से भी बाहर निकल चुका है, लेकिन दूसरे जिलों में बढ़ते मामले डेंजर जोन में बदलते जा रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव घोषणा हो गयी है। झारखंड की दो सीटों पर 19 जून को मतदान होंगे। सोमवार को केंद्रीय चुनाव…
धनबाद में 200 करोड़ के प्राक्कलन घोटाले की जांच करेगी एसीबी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आये लपेटे में जल संसधान विभाग…
झारखंड में धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग की योजना में लगभग दो सौ करोड़ रुपए के प्राक्कलन घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी। ज्ञात हो कि 14 वें वित्त आय़ोग की राशि से धनबाद नगर निगम में 40 सड़कें स्वीकृत की गई थीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने प्रवासी कामगारों को लद्दाख और अंडमान जैसे दुर्गम स्थानों से वापस लाने में ईमानदार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे दुर्गम स्थानों में सैकड़ों झारखंडवासी फंसे हैं।
राज्य में सोमवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तो करीब 1 घंटे की बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। पूरे राज्य भर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है।
रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी। इनमें से दो पिता-पुत्र थे। बिजली के तार को हाथ से उठाने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पिता-पुत्र की मौत उनके घर पर, जबकि तीसरे की मौत खेत में हुई। हादसा हुल्सू और लापुंग में हुई।
कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च को लागू किया गया देशव्यापी लॉकडाउन अगले सप्ताह खत्म होना शुरू हो जायेगा। वाहनों की आवाजाही तो खैर कल से ही शुरू हो जायेगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल जो पैदा होता है, वह यह है कि क्या इस सवा दो महीने के लॉकडाउन से भारत में इस खतरनाक संक्रमण के फैलने पर रोक लग सकी।
आजाद सिपाही संवाददाता चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम में नक्सल अभियान के दौरान पुलिस को घेरकर नक्सलियों ने गोलियां बरसायी। इसमें एएसपी…
