Browsing: रांची

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की है. अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. अब रांची ऑरेंज जोन में आ गया है. उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया.

खलारी थाना क्षेत्र के मचवा टांड में शुक्रवार की देर रात 25 वर्षीय एक युवक की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर लगा, जिसे पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात में युवक के साथ ही सोया था और सुबह से मानसिक रूप से विक्षिप्त की तरह हरकत कर रहा था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना संकट से निबटने के लिए विपक्ष के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। इससे कोरोना के खिलाफ जंग के लिए संयुक्त और ठोस एजेंडा बनाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई विपक्षी दलों की बैठक में झारखंड का पक्ष रखते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्या दूसरे प्रदेशों से अलग है।

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों और राहगीरों का कल्याण का भार उठाने का आग्रह किया है। सरयू राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों को भारत का नागरिक मानते हुए इनके कल्याण का भार अपने ऊपर लें। इससे उन्हें यश की प्राप्ति होगी।

कोरोना संकट के कारण पिछले 57 दिन से लॉकडाउन में चल रहे भारत में यदि आज की दो बड़ी समस्याओं के बारे में पूछा जाये, तो लोग महामारी के बाद प्रवासी मजदूरों की तकलीफों का ही नाम लेंगे, लेकिन शायद ही किसी ने उन मजदूरों की समस्या की तरफ ध्यान दिया है, जो अपने ही राज्य के दूसरे जिलों में या तो फंस गये हैं या अपने गांव लौटे हैं। इन्हें न तो कोई विशेष सहायता मिली है और न ही इनकी तकलीफों का किसी को आभास है।

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में भूख…

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पीएम केयर्स फंड में मिली और खर्च की गयी…

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर बाबूलाल…

राजधानी रांची स्थित झारखंड अग्निशमन सेवा मुख्यालय के भवन में शुक्रवार को आग लग गई। मुख्यालय में लगी आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि मुख्यालय के दूसरे तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगी थी। हालांकि अग्निशमन कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

राज्य में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपियों की जांच इसी महीने शुरू हो सकती है. झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) ने इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी थी. विभाग ने इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा था. अब सरकार के स्तर से कापियों जांच की अनुमति दे दी गयी है. इस आशय का पत्र गुरुवार को जैक को प्राप्त हो गया