अतीत कई बार अपनी हदें लांघता हुआ वर्तमान से कड़ियां जोड़ लेता है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की हॉट सीटों में से एक तमाड़ में अतीत जैसे जिंदा हो उठा है। यहां की सियासत एक
ऐसे नाम के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। तमाड़ के विधायक थे रमेश सिंह मुंडा, जो नक्सली हिंसा में मारे गये थे। इस बार यहां जो चुनावी बिसात बिछी है, उसमें रमेश सिंह मुंडा की विरासत के आधार पर राजनीति में आये उनके पुत्र विकास मुंडा का मुकाबला जिस राजा पीटर और कुंदन पाहन से है, वे दोनों ही रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आरोपित हैं। राजा पीटर पर रमेश सिंह मुंÞडा की हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप है, जबकि कुंदन पाहन पर सुपारी लेकर हत्या करने का। रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास तमाड़ के मौजूदा विधायक हैं, लेकिन उनके लिए आजसू के रामदुर्लभ सिंह मुंडा भी दीवार बन कर खड़े हो गये हैं। उनकी चुनौतियों को भेद पाना आसान नहीं दिख रहा। यहां बन-बिगड़ रहे राजनीतिक समीकरणों की पड़ताल करती स्वरूप भट्टाचार्य की रिपोर्ट।
Browsing: रांची
जोन्हा की चुनावी सभा में उमड़े नौ पंचायतों के लोग, दिखायी एकजुटता
विपक्ष की लॉबी और पत्रकार दीर्घा जली
झारखंड विधानसभा के चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने में अब 12 घंटे से भी कम समय रह गया है और पूरे प्रदेश की निगाहें इन 20 सीटों पर हैं। कहा जा रहा है कि दूसरे चरण का चुनाव ‘महामुकाबला’ है, क्योंकि इन पर जहां भाजपा के सामने ताकत बढ़ाने की चुनौती है, वहीं झामुमो के सामने अपना गढ़ बचाने का चैलेंज है। इस ‘महामुकाबले’ को विभिन्न दलों द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गये नये खिलाड़ी बेहद रोमांचक बना रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी नये खिलाड़ी सीटिंग विधायकों के स्थान पर उतारे गये हैं और इनमें से किसी को भी चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं है। इन नये खिलाड़ियों के सामने जहां अपने-अपने दल के लिए सीट बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं खुद को चुनावी राजनीति में स्थापित करने की महती जिम्मेवारी भी है। इन नये खिलाड़ियों की चुनावी संभावनाओं और इनके कारण रोमांचक हो चुके मुकाबले पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।
अब छोटा भाई-बड़ा भाई की कहानी खत्म
विकास संग तमाड़ में घूमे हेमंत, मां के दरबार में माथा भी टेका, कहा
दीपेश कुमार
रांची। झारखंड में पिछड़े वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने की राजनीति राज्य गठन के बाद से ही शुरू हो गयी थी। सड़क से लेकर सदन तक इस मांग को लेकर आवाजें भी बुलंद होती रही हैं, लेकिन इसकी मांग तब कुछ खास तबके और राजनीतिक दल और उनमें भी खासकर आजसू तक ही सीमित थी। पर झारखंड विधानसभा चुनाव में आज यह मुद्दा हॉट केक बन गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही लगभग सभी विपक्षी दलों ने पिछड़े वर्ग को न सिर्फ साधना शुरू कर दिया, बल्कि इसे अपने चुनावी घोषणापत्र के प्रमुख एजेंडों में शामिल कर लिया। अब तो इस राजनीति में भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रीय दल भी शामिल हो चुके हैं।
रांची। बाहर से आये नेता, जिन्होंने कभी झारखंड को देखा नहीं, समझा नहीं, वो इसे संवारने की बात कर रहे…
जंग छोटी हो या बड़ी, जंग लड़ रहे हर व्यक्ति की ख्वाहिश यही होती है कि उसे फतह नसीब हो।…
यदि जिंदगी हर पल इम्तिहान लेती है, तो राजनीति का मैदान भी राजनेताओं के लिए चुनौतियों और संभावनाओं का द्वार एक साथ खुला रखता है। राजनीति के इम्तिहान में जो चुनौतियों का सामना करते हुए इसे अवसर में तब्दील कर लेते हैं, उनके सिर जनता सत्ता का ताज सजा देती है और जो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, उन्हें विफलता का मुंह देखना पड़ता है। झारखंड में सात दिसंबर को होनेवाले दूसरे चरण के चुनाव में पाला बदलकर चुनाव लड़ने वाले छह दिग्गजों को कड़ी चुनौती से जूझना पड़ रहा है। इस चुनाव में इन दिग्गजों को जहां खुद को साबित करना है, वहीं उनके दलों को भी कड़ी परीक्षा देनी है। दूसरे चरण के चुनाव में झारखंड के दिग्गज नेताओं की राजनीति और उनकी चुनौतियों की पड़ताल करती दयानंद राय की रिपोर्ट।
रांची। पाकुड़ में शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सुदेश कुमार महतो ने अकील अख्तर, सुफल मरांडी के लिए…
