लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक होती है। जनता राजनीतिक पार्टियों के क्रिया कलाप के आधार पर अपना मत देती है। पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का 65 प्लस के नारा को जनता ने 25 प्लस कर दिया। इसके बावजूद अगर भाजपा के लोग बड़बोलापन से परहेज नहीं कर रहे हैं, फिर जनता ही जवाब देगी। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहीं। वह बेरमो विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में चुनाव
Browsing: Jharkhand Top News
बिहार की राजनीति को नजदीक से जानने-समझनेवालों ने आसन्न विधानसभा चुनाव के परिदृश्य में जिस एक नेता को सबसे चौंकानेवाला माना है, वह हैं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान। पिछले साल लोकसभा के चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पिता और बिहार की दलित राजनीति के कद्दावर नेता रामविलास पासवान के साथ मिल कर जो राजनीतिक सौैदेबाजी की, उससे उनके रणनीतिक कौशल का अंदाजा मिल गया था, लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव में उनके फैसलों से
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिस महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ कर झारखंड की शीर्षस्थ राजनीतिक हस्ती बने, उसी प्रथा के साथ केंद्र सरकार के उपक्रम दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड को आंखें दिखा रहा है। यह तब हो रहा है, जब डीवीसी सारा संसाधन, यानी जमीन, पानी और कोयला झारखंड का इस्तेमाल करता है। इसे विडंबना ही कहा जा सकता है कि जिस झार
विपक्षी दलों के नेता हमारे बुजुर्गों पर अक्षम होने का आरोप लगा रहे हैं। हम पूर्वजों का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान ये बातें महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहीं। श्री सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों ने 6 बार राजेंद्र बाबू को अपना प्रतिनिधि चुना
घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो गांव के जोड़ा बर के समीप गांव के ही 19 वर्षीय युवती पुशु कुमारी की दुष्कर्म कर टांगी पत्थर से सिर में वार कर हत्या कर दी गयी। हत्या की सूचना पाकर घाघरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता दीनू महतो ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही एक लड़का 20 वर्षीय बसंत महतो से तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग था।
राज्य सरकार महिला विरोधी नीति अख्तियार किये हुए है। पूर्व की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना, उज्ज्वला दीदी तथा महिलाओं के लिए 50 लाख तक की संपत्ति एक रुपये में रजिस्ट्री जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की थी। लेकिन राज्य सरकार ने इनमें से कई योजनाओं को बंद कर दिया है।
झारखंड पिछले तीन दिन से गंभीर संकट में फंस गया है। यह संकट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उसके खाते से 1417.50 करोड़ रुपये काट लेने के कारण पैदा हुआ है। केंद्र सरकार के निर्देश पर की गयी इस एकतरफा कार्रवाई से झारखंड ही नहीं, देश के दूसरे राज्य भी सकते में हैं, क्योंकि इस कार्रवाई ने गलत परंपरा की नींव डाल दी है। देश की आजादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब किसी राज्य के खाते से बिना उसकी जानकारी के रकम काट ली गयी है। यह रकम डीवीसी के बकाये की पहली कि
केंद्र सरकार के निर्देश पर रिजर्व बैंक द्वारा झारखंड के खाते से 1417.50 करोड़ रुपये काटे जाने का मामला लगातार गरमा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कार्रवाई झारखंड के साथ बर्बरता है और इस मुद्दे पर भाजपा चुप क्यों है।
दुमका उप चुनाव में झामुमो प्रत्याश्ी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गैंगरेप के आरोपियों को समाज के बीच छोड़ देना चाहिए। समाज ही घिनौने काम करने वालों के खिलाफ निर्णय लेगा। ये न्यायिक दंड से बेहतर होगा।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि दशहरा को लेकर राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है वह बहुसंख्यक समाज की आस्था के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोरोना महामारी का ग्राफ अब नीचे आ रहा है। अब प्रदेश की जनता कोरोना से लड़ने, सामाजिक दूरी और संयम रखते हु
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके आवास पर रांची दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल मुनचुन राय की अध्यक्षता में मिला। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रांची दुर्गापूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनकी मांगों एवं कोविड-19 के तहत दुर्गापूजा को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन में आंशिक बदलाव के लिए कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त कि