दुमका और बेरमो में होनेवाले उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। इस टक्कर में एनडीए की चुनावी रणनीति को धार देने की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जिम्मे है। 25 फरवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालनेवाले दीपक प्रकाश ने न सिर्फ पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती दी है बल्कि एनडीए को भी मजबूत करने में एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं।
Browsing: विशेष
विधानसभा के उपचुनाव में नेताओं का मेला लगा है। सत्ता और विपक्ष के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं और दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। फैसला तो 10 नवंबर को आयेगा, लेकिन उसके पहले सभी दांव पेंच अपनाये जा रहे हैं। जनता कह रही है कि इवीएम सब कुछ बतायेगी। यहां झामुमो से दिशोम गुरु के छोटे पुत्र बसंत सोरेन उम्मीदवार हैं। वहीं भाज
बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता क्षेत्र की मतदाताओं से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं मोदी सरकार की गलत नीतियों से लोगों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया और राजेंद्र सिंह के कार्यों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान कांग्रेस
हेमंत सरकार गरीब-गुरबों की सरकार है। पूर्व की भाजपा के शासनकाल में राज्य की जनता त्रस्त थी। आमलोगों से जुड़ा कोई काम नहीं हो रहा था। लोग नौकरी और रोजगार के लिए तरस रहे थे। इसी वजह से बहुमत से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का काम राज्य की जनता ने किया। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष
…बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब राजनीतिक दल दूसरे चरण के लिए कमर कस चुके हैं। सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाल चुके हैं। पहले चरण के मतदान के दिन पीएम मोदी बिहार की दूसरी यात्रा पर आये और तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उनकी इस यात्रा के दौरान एक बात, जो सभी ने नोट की, वह य
पूर्व आइपीएस अमिताभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले दो साल तक का होगा। यह पद 28 सितंबर से खाली था। 27 सितंबर को सुधीर त्रिपाठी ने उम्र सीमा पूरी होने पर पद छोड़ दिया था। अमिताभ चौधरी ने बुधवार को पदभार संभाल लिया।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चंद्रपुरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ विधायक बिरंची नारायण भी थे। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड निर्माण का आंदोलन शिबू सोरेन से पहले जयपाल सिंह ने शुरू की थी, हालांकि कांग्रेस ने उनको मिला लिया। इस कारण राज्य का निर्माण नहीं हो पाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा ने बेरमो अनुप सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पेटरवार प्रखंड के मायापुर, चाटुगढ़ा, बूढ़ी सराय, करमाली टोला, ऊपर टोला, जोजोटांड़ तथा जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी, भास्की आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनुप के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
…दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस अभियान के दौरान अब झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा कर चुनावी माहौल के तापमान को बेहद गरम कर दि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं कर एक तरफ जहां अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकाल कर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार पूर्व आइपीएस अधिकारी के विजय कुमार अभी कुछ दिन पहले झारखंड के दौरे पर आये थे। उन्होंने यहां कई अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। उनसे मिलनेवालों में सीआरपीएफ के पूर्व सहायक कमांडेंट शंभु प्रसाद विश्वास भी थे। यह वही विश्वास हैं, जिन पर चाईबासा में फर्जी नक्सली मुठभेड़ की अगुवाई करने का आरोप है। दस साल पहले उन्होंने निर्दोष युवक मंगल होनहांगा को मारकर उसे नक्सली बता दिया था। इस मामले का अनुसंधान सीआइडी कर रही है।