बेरमो के जरीडीह में कांग्रेस प्रत्याशी अनुप सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मांडर विधायक बंधु तिर्की ने यह बातें गुरुवार को कहीं। श्री तिर्की ने अरालडीह पंचायत क्षेत्र के डुमरडीह, शीमलडीह, टिपरुबेड़ा, लेट गौड़ा तथा अन्य सुदूर क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां ग्रामीणों ने विधायक तिर्की का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्री तिर्की ने आजाद सिपाही से कहा कि भाजपा सबसे बड़ा झुट्ठा पार्टी है, यह हर जगह लोग कहते सुनाई पड़ रहे हैं।
Browsing: विशेष
साम्य ढूंढे जाने से मिलते हैं और यदि बेरमो तथा दुमका सीट में महागठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों में साम्य ढूंढे जायें, तो कई समानताएं निकलकर सामने आने लगती हैं। दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन और अनुप सिंह में साम्य ये है कि ये दोनों युवा हैं और पहली बार जनता की अदालत में हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार लुइस मरांडी तथा योगेश्वर महतो बाटुल में साम्य यह है कि ये दोनों अपनी सीटों पर एक या अधिक बार जीत का स्वाद चख चुके हैं। दुमका में लुइस एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं
तीन नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने दुमका विधानसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सदर प्रखंड दुमका के मकरो में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार विधानसभा के पटल पर झूठ बोलती है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर सरकार ने सदन में घोषणा की थी, लेकिन अब तक किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई है।
का उपचुनाव किसी पार्टी के लिए आसान नहीं दिख रहा। चेहरा बदलने वाली जनता का भरोसा जितना शायद ही किसी दल के लिए आसान हो। यहां अभी दो पार्टियां ज्यादा सुर्ख हैं, एक झामुमो और दूसरी भाजपा। कोई इस उपचुनाव को टास्क समझकर लड़ रहा, तो कोई जनता जनार्दन का भरोसा जीतने में लगा है। झामुमो के लिए ये सीट पूरी तरह टास्क की तरह है। स्टीफन और हेमंत के
करगली (बेरमो)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, बूथ समीक्षा बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाया। अनुप ने अरमो, गोविंदपुर समेत अन्य जगहों पर समीक्षा बैठक की। वहीं प्रत्येक बूथ प्रभारियों को विभिन्न प्रकार का टिप्स दिया। वहीं फुसरो मेन रोड स्थित आर कांप्लेक्स में सुदर्शन समाज के सदस्यों के साथ सीधा संवाद और विमर्श किया। सुदर्शन समाज के लोगों ने अनुप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का भरो
झारखंड की बेरमो सीट पर होनेवाले उप चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया। इसके जवाब में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने जोरदार प्रतिवाद कर हथौड़ा मारा। उन्होंने यह संकेत भी दे दिया कि अब इस तरह की टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और इसके लिए पुरजोर तैयारी भी की गयी है। झारखंड में इस प्रकरण के शुरू होने से पहले देश के दूसरे हिस्से में भी राज्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आनेवाले उद्योगों और कंपनियों को राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद दिये जाने की घोषणा की है। तमिलनाडु से मुक्त करायी गयीं 22 लड़कियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खनन के अलावा अन्य क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है। इसके लिए अलग-अलग माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार
दुमका ने होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीति परवान पर है। यहां की जनता ने पार्टी कम और अपने नेता के चेहरे को ज्यादा तवज्जो दी है। यहां की जनता के सबसे फेवरेट नेता स्टीफन मरांडी हुआ करते थे। वे जिस पार्टी से चुनाव लड़ते थे जनता उन्हें ही वोट देती थी। एक बार स्टीफन निर्दलीय चुनाव लड़े थे और जनता ने भारी मतों से उन्हें विजयी बनाया था। य
चो..टा गिरी भाजपा के खून का हिस्सा है। जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपनी कमेटी में अमर्यादित भाषा बोलनेवालों को शामिल किया है। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक झारखंडी झारखंड में राज कर रहा है, तो कुछ लोगों की छाती पर सांप लोट रहा है। इस उपचुनाव में जिस प्रकार की भाषा का उपयोग भाजपा कर रही है, वह भाषा न तो सभ्य समाज में बोली जाती है न सुनी
झारखंड की उप राजधानी दुमका और कोयला क्षेत्र की प्रमुख सीट बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इन दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में प्रचार का तरीका भी बदल गया है। हालांकि राजनीतिक सभाओं की अनुमति दी गयी है, लेकि
019 में झारखंड विधानसभा का चुनाव होने के बाद दुमका से जीते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीट छोड़ने के कारण उपचुनाव तीन नवंबर को होगा। इस उपचुनाव में कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं, क्योंकि कई मायने में यह उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। एक बार झामुमो का किला भेदनेवाली भाजपा दोबारा इस किले पर राज करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। दुमका से सांसद रह चुके और प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इस किले को हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने यहां का मोर्चा संभाला था। क्योंकि दशकों