सभी समुदाय और वर्ग का आजसू में बढ़ा विश्वास : सुदेश
Browsing: विशेष
गढ़वा/रंका। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार अभियान रविवार को भी जारी…
भानु के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री
राजद ने जारी किया घोषणा पत्र
प्रत्याशियों को उग्रवादग्रस्त इलाकों में नहीं जाने का आग्रह
वाटरलू की लड़ाई वर्ष 1815 में लड़ी गयी थी। इसमें एक तरफ फ्रांस था तो दूसरी ओर ब्रिटेन, रूस, प्रशा, आॅस्ट्रिया और हंगरी की सेना थी। इस लड़ाई में मिली हार ने नेपोलियन का चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज कर दिया था। इस लड़ाई की तरह झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 13 सीटों मेें से कई सीटें ऐसी हैं, जिनमें मुकाबला कमोबेश वाटरलू की लड़ाई की तरह ही है। इन सीटों में लोहरदगा, विश्रामपुर और भवनाथपुर जैसी सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मिलनेवाली हार-जीत कई प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करेगी। इस चुनाव का नतीजा भविष्य के गर्भ में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में किसकी नियति में नेपोलियन बनना लिखा है और किसके हिस्से में विजयश्री। झारखंड विधानसभा की 13 सीटों में से मुख्य सीटों पर कड़े मुकाबले और उनके संभावित असर पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
फायरिंग से थर्राया पलामू का पिपरा बाजार झामुमो नेता समेत दो की मौत, दो घायल
झामुमो ने दो करोड़ में बेचा झारखंड को : रघुवर
तिर्की की संपत्ति 1 लाख 12 हजार 121 प्रतिशत बढ़ गयी थी दो चुनावों के बीच
झारखंड नक्सल मुक्त हो गया है या नहीं, इस पर जारी बहस के बीच में ही नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। लातेहार के चंदवा इलाके में शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला कर एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बड़ा धमाका कर दिया है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन के सामने नक्सलियों पर नकेल कसने और सुरक्षित मतदान के लिए अपनी रणनीति को बदलने की चुनौती पेश कर दी है। चंदवा की घटना ने साबित कर दिया है कि झारखंड में नक्सली कमजोर हुए हैं, लेकिन उनका पूरी तरह खात्मा अभी नहीं हुआ है। चंदवा की घटना ने यह भी साफ किया है कि पुलिस को अभी बहुत काम करने की जरूरत है। इस घटना की पृष्ठभूमि और पुलिस प्रशासन की चुनौतियों को रेखांकित करती संतोष सिन्हा की खास रिपोर्ट।
झारखंड की राजनीति में अटूट गठबंधन माने जानेवाले आजसू और भाजपा का रिश्ता भले ही टूट चुका हो और दोनों फ्रेंडली फाइट में उतर गये हैं, लेकिन अब तक का मुकाबला यही बता रहा है कि दोनों दल एक ही लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा करने से बच रहे हैं। राजनीति और चुनाव में अक्सर फ्रेंडली फाइट को बड़े ही कौतूहल भरी नजर से देखा जाता है और पूछा जाता है कि जब फाइट होगी, तो वह फ्रेंडली कैसे हो सकती है। इस बार झारखंड में भाजपा और आजसू इस फ्रेंडली फाइट का मतलब समझाने में लगी हैं। दोनों दल जहां एक-दूसरे के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं, वहीं दोनों अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हुए हैं। भाजपा और आजसू के बीच दोस्ताना संघर्ष के बारे में दयानंद राय की खास रिपोर्ट।
