Browsing: Top Story

राजनीतिक रूप से देश के सबसे संवेदनशील राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा होगा। इसके साथ ही राज्य की 243 में से 165 सीटों पर जनता का फैसला इवीएम में कैद हो जायेगा। तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को है। पिछले सवा महीने से चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक बात साफ तौर पर नजर आयी कि इस बार चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ के मामले में राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव बाजी मार ले गये। यदि चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ से जीत-हार तय होती, तो तेजस्वी कम से कम नीतीश कुमार से बहुत आगे रहे। यह बात दीगर है कि सभाओं

लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान को लेकर दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 17 जिलों की 94 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होनी है. ऐसे में दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर की प्रत्याशी शामिल हैं.

अंकिता लोखंडे पिछले काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी राय रखने को लेकर चर्चा में थीं. इस मुश्क‍िल समय में उनके बॉयफ्रेंड व‍िक्की जैन ने भी उनका पूरा साथ निभाया. व‍िक्की के इस सपोर्ट के लिए अब अंकिता का प्यार उमड़ पड़ा है. उन्होंने व‍िक्की के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है. बॉयफ्रेंड व‍िक्की के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए IPL का 13वां सीजन सबसे खराब रहा। टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी और पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर काबिज है। सीएसके ने अब तक मुंबई इंडियंस (4 बार) के बाद सबसे ज्यादा 3 बार आईपीएल खिताब जीता है।

अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के रोहानी बाबा जिले में रविवार रात हुए बम ब्लास्ट में सरकार समर्थित विद्रोही गुट के दो सदस्यों की मौत हो हो गई। दो अन्य जख्मी हुए हैं। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन तालिबान हो सकता है। अभी तक किसी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस में दर्ज मामले की जांच करायी जायेगी और कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। वह रविवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा दिल बहुत बड़ा है। भारतीय जनता पार्टी और अन्य विरोधी दलों द्वारा हमारे खिलाफ की जा रही छोटी-मोटी आलोचनाओं पर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जायेगी, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

विफलताओं से घिरी गठबंधन सरकार को जनहित में सवाल अच्छे नहीं लग रहे। जनता इनकी नीति और नीयत समझ चुकी है। इस सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा जितने भी विधायक हैं, उन्हें कोई नहीं पूछता। वे जनहित में एक काम भी नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में अंतर्विरोधों से घिरी सरकार खुद ही गिर जायेगी। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनहित में वे सरकार से सवाल पूछेंगे।

कृषि मंत्री बादल ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में जरीडीह बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। मंत्री ने व्यवसायियों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का अनुरोध किया। मंत्री ने अनुप को आशीर्वाद देने की सभी से गुजारिश की। वहीं नुक्कड़ सभा में विचार रखते हुए कहा कि राजेंद्र बाबू बेरमो की जनमानस को सदैव अपना परिवार समझते थे। वे हमेशा कहा करते थे कि बेरमो मेरा घर है और यहां के लोग मेरे परिवार हैं।

झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और दुमका विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का छोटा भाई नहीं, बल्कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। श्री सोरेन ने कहा कि चुनाव में चेहरा मायने नहीं

झारखंड विधानसभा की दो सीटों के लिए होनेवाले उप चुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को मतदान होगा। इस उप चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के रुख से एक बात साफ हो गयी है कि झारखंड में राजनीति का चेहरा कुछ और आक्रामक हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में करीब तीन सप्ताह तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सियासत का नया रंग देखने को मिला। प्रचार अभियान के दौरान दोनों ही पक्षों ने