Browsing: Top Story

कानपुर के हैलट अस्पताल में तब्लीगी जमात से जुड़े तीन लोगों को कोरोना वॉर्ड में भर्ती किया गया है। पिछले दिनों इन लोगों ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। उन पर थूका और गाली-गलौज भी की थी। अब  इन्हें संक्रमण का डर सता रहा है। तीनों जमाती गुरुवार को पैरामेडिकल स्टाफ के सामने बिलख-बिलख कर रोने लगे। 

बिग बॉस मोदी जी झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस की जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है। यह बात गुरुवार की शाम रामगढ़ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री की आयात और निर्यात पॉलिसी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश को भारी मात्रा में दवाइयां, पीपीइ, जांच किट, स्टिक व अन्य स्वास्थ्य उपकरण की जरूरत है।