राज्यसभा ने भी दी बिल को मंजूरी, केंद्र की बड़ी जीत
Browsing: Top Story
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पूरे देश स्तर पर ही सन्निपात की स्थिति में है। देश की इस सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का हालत यह हो गयी है कि अब यह अपना अध्यक्ष चुनने की हालत में भी नहीं है। वहीं झारखंड में यह पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यहां प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर डॉ अजय कुमार तो विराजमान हैं, लेकिन उनका पुराने सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है। वहीं डॉ अजय भी उन सभी चेहरों से अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह दो खेमों में बंटी हुई है। एक खेमे का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कर रहे हैं, जिन्हें सामनेवाला हर चेहरा खतरनाक लगता है। पुलिस अधिकारी रहे प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली अब भी वही है, क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी के साथ-साथ दूसरे दलों के नेताओं से भी अब खतरा महसूस होने लगा है। उनके इस रवैये से पार्टी पूरी तरह बिखरने की कगार पर है। डॉ अजय कुमार के हालिया बयानों से साफ हो गया है कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के इच्छुक नहीं हैं। कांग्रेस के तपे-तपाये और पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं को भाड़े का कहना और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने के साथ यह बयान देना कि झारखंड में झाविमो और राजद का कोई अस्तित्व नहीं है, साबित करता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। जिस पार्टी के टिकट पर वह खुद लोकसभा तक पहुंचे, उसे ही अस्तित्व विहीन करार देकर डॉ अजय हंसी के पात्र ही बने हैं। पेश है उनके इस बयान और उनकी कार्यशैली पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।
चाईबासा की दशा और दिशा बदलने में जुटी है सरकार
नई दिल्ली: भारत की पहली महिला विधायक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी के 133वीं जयंती को एक खास Doodle के साथ सेलिब्रेट…
लखनऊ : उन्नाव रेप कांड की पीड़िता और उनकी चाची समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को जेल में…
रावलपिंडी : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार अल सुबह पाकिस्तानी सेना का एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो…
सुशील श्रीवास्तव और भोला पांडेय गिरोह पर रामगढ़ पुलिस की नजर
राहुल सिंह:
आज की खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं राजनीती की पाठशाल से उपजे नये शब्द मॉब लिंचिंग की। जी हां, क्या होता है मॉब लिचिंग? क्या इस शब्द का किसी धर्म या मजहब से कोई लेना-देना है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि कुछ धर्म के ठेकेधार और मीडिया के कुछ अत्यंत जागरूक लोगों ने अपनी स्वार्थ, ठेकेदारी, फेम और टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में इस शब्द का धार्मिक तुष्टीकरण कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में हमने यह शब्द अखबारों का लीड बनते देखा है। न्यूज चैनलों में छाया रहा और कुछ माननीय नेताओं की जुबान से बरसते रहा है। यहां तक कि लोकतंत्र के मंदिर में भी यह शब्द गूंज रहा है। अगर मॉब लिचिंग की परिभाषा पर गौर करें, तो यह किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं जुड़ा, लेकिन इसका इस्तेमाल ही ऐसा हो रहा है कि इसकी परिभाषा बदलती जा रही है। मॉब लिचिंग को किसी धर्म या मजहब के आधार पर परिभाषित कर उसे समाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाा गलत है। कुछ लोग अपना निजी स्वार्थ साधने के लिए मॉब लिचिंग शब्दबाण का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुंबई : आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार पर हुई आलोचना के बाद भी भारतीय कप्तान विराट…
अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की, पुतला फूंका, गो बैक के नारे लगे
रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य में अभी तक मानसून…
