Browsing: Top Story

मौजूदा विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस लोकसभा चुनाव…

लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी खत्म होने के साथ ही अब पार्टियां जीत-हार के विश्लेषण में लग गयी हैं। झारखंड की 14 सीटों के चुनाव परिणामों का गहन विश्लेषण तो अभी कई दिनों तक चलता रहेगा, लेकिन एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह यह है कि इस चुनाव परिणाम ने झारखंड के विपक्षी दलों के लिए एक साथ कई सीख दे दिया है। चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि अब झारखंड का मतदाता, चाहे वह मुसलिम हो या इसाई, पिछड़ा हो या आदिवासी, किसी खास दल का वोट बैंक नहीं रह गया है। अब किसी भी जाति या समुदाय के लोगों को किसी दल से बैर नहीं रह गया है। यह चुनाव परिणाम इस बात को भी साफ करता है कि झारखंड में पैदा हुआ वोटर, जिसने इस बार पहली बार मतदान किया है, अब दल या चेहरा नहीं देखता, बल्कि काम देखता है और तब अपने मताधिकार का इस्तेमाल करता है। इसलिए अब झारखंड में पारंपरिक कार्ड की राजनीति नहीं चलनेवाली है। राजनीतिक दलों के लिए यह रेखांकित करनेवाली बात है। झारखंड में नये किस्म की राजनीति और मतदान के नये ट्रेंड का विश्लेषण करती आजाद सिपाही के स्थानीय संपादक विनोद कुमार की खास रिपोर्ट।