नई दिल्ली : सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स मामले में आगे जांच के लिए अनुमति मांगी है। चीफे मेट्रोपोलिटन…
Browsing: Top Story
नयी दिल्ली। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर बड़ा बयान दिया है। फिल्म अभिनेता से…
Kolkata: पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में गुरुवार को जनसभा संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच का सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है। आम…
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि वह भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करने को…
संथाल से ज्ञानरंजन-राजीव
गोड में भाजपा के गढ़ पर इस बार सियासी गदर मचा है। चुनावी समर में समय के साथ यह सीट संथाल में हॉट होती जा रही है। यहां राजनीति व्यूह तोड़ने में माहिर माने जाने वाले प्रदीप यादव भी जनता की खामोशी से हलकान हैं। वहीं पहली बार भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे भंवर में फंसे हुए दिख रहे हैं। इस बीच चुनावी माहौल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे रहा है, लेकिन इतना तय है कि यहां की फाइट सबसे टाइट लग रही है। भाजपा ने जहां अपने पूरे कुनबे को रण में उतार दिया है, वहीं महागठबंधन मजबूती के साथ मुकाबला कर रहा है। भाजपा के वीरों के तमाम वार की काट भी तैयार कर ली है। मतदाताओं की खामोशी से जहां एक ओर प्रत्याशी परेशान दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीति के वीरों के भी पसीने छूट रहे हैं। परिणाम तो 23 मई को आयेगा, लेकिन गोड्डा की जनता राजनीति के दोनों धुरंधरों की किस्मत 19 मई को इवीएम में कैद कर देगी।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भड़की राजनीतिक हिंसा की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाशीरहाट में…
नई दिल्ली : इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब पाकिस्तान की कस्टडी में थे तो चंद घंटों…
मुंबई : पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी क्रिकेट में सट्टेबाजी का काला धंधा रुकने का नाम ही नहीं…
वॉशिंगटन : चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर को आगे बढ़ाते हुए डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने अब 300 अरब डॉलर तक…
आम चुनाव 2019 अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रविवार को झारखंड की उप राजधानी दुमका समेत संथाल परगना की तीन सीटों पर मतदान के साथ ही चुनाव का सिलसिला थम जायेगा और लोग 23 मई के इंतजार में लग जायेंगे। लेकिन झारखंड में संथाल परगना की तीन सीटों पर कब्जे की जो राजनीतिक लड़ाई अभी चल रही है, उसके परिणाम को लेकर न तो भाजपा निश्चिंत है और न ही झामुमो ही अपना गढ़ बचाने के प्रति आश्वस्त है। अब तक यही माना जाता रहा है कि संथाल परगना झामुमो का अभेद्य दुर्ग है और यहां तीर-धनुष के अलावा कुछ नहीं चलता है। पिछले चुनाव के दौरान प्रचंड मोदी लहर के बावजूद यहां की तीन में से दो सीटों, दुमका और राजमहल पर झामुमो ने कब्जा जमाया था, जबकि गोड्डा सीट बेहद कांटे के मुकाबले में भाजपा के खाते में गयी थी। इस बार जहां भाजपा ने इन तीनों सीटों पर कब्जे के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है, वहीं झामुमो भी अपने इस गढ़ को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा चुका है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अन्य बड़े केंद्रीय नेता यहां का दौरा कर चुके हैं, जबकि झामुमो के दिशोम गुरु और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन यहां लगातार कैंप कर रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 12 मई के बाद से यहां लगातार कैंप कर रहे हैं प्रचार कर रहे हैं। मतदान से तीन दिन पहले इन तीनों सीटों का माहौल बताता है कि मिशन संथाल में जुटी पार्टियां कहीं न कहीं से आश्वस्त नहीं हैं। भाजपा और झामुमो की आशंकाएं अलग-अलग हैं, कारण भी अलग हैं।
आजाद सिपाही की टीम ने पिछले दो दिन में संथाल परगना की तीनों सीटों का दौरा कर लोगों से तो बातचीत की है, राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मन भी टटोला है। इस बातचीत का निचोड़ यही निकला है कि संथाल का चुनावी मुद्दा क्या है और परिणाम क्या होगा, यह बताना मुश्किल है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि संथाल के चुनाव की भविष्यवाणी इतनी मुश्किल हो गयी है। इस बारे में प्रस्तुत है आजाद सिपाही टीम की खास रिपोर्ट।
