Browsing: Top Story

एजेंसी गांधीनगर। भारतीय राजनीति में ‘आधुनिक चाणक्य’ कहे जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात…

संथाल में भाजपा के चर्चित आदिवासी नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे हैं। राजमहल लोकसभा सीट से हेमलाल मुर्मू को टिकट दिये जाने के कारण ताला मरांडी गुस्से में हैं। इनकी नाराजगी का आलम यह है कि भाजपा को कभी भी बाय-बाय कर सकते हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से गुरुवार को मिलकर इन्होंने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। हालांकि वर्तमान में राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा सांसद हैं। ऐसे में झामुमो से भी ताला मरांडी को टिकट मिलने की राह कठिन है। ताला मरांडी को उस समय भजपा का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, जब वे अपने बेटे की शादी नाबालिग लड़की से कराने के बाद विवाद में फंसे थे। पेश है ज्ञान रंजन की रिपोर्ट।

झारखंड में ऐसे विधायकों की खासी तादाद है, जो सांसद के तौर पर प्रमोशन के ख्वाहिशमंद रहे हैं। इनमें से कुछ को लोकसभा के मैदान-ए-जंग में उतरने का मौका मिल रहा है, तो कई ऐसे हैं जिनकी हसरतें टिकट की लड़ाई में ही ध्वस्त हो गयीं। बड़ी पार्टियों ने ज्यादातर विधायकों की लोकसभा टिकट की दावेदारी खारिज कर दी है। कहने को झामुमो कह सकता है कि वह जगन्नाथ महतो पर दांव खेलेगा और कांग्रेस भी गीता कोड़ा का नाम ले सकती है। लेकिन सच यही है कि जगन्नाथ महतो भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं और गीता कोड़ा का तो दूर-दूर तक कांग्रेस से वास्ता नहीं रहा है। अभी-अभी वह पार्टी में शामिल हुई हैं। दल के निष्ठावान और समर्पित विधायक अदद टिकट के लिए आलाकमान का मुंह
निहार रहे हैं।
आजसू और झाविमो से एक-एक विधायक चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं, लेकिन इन सभी के साथ एक बात कॉमन है कि ये पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। विधायकों को संसदीय चुनाव के मैदान में नहीं उतारने का सीधा मतलब यही निकलता है कि कोई भी राजनीतिक दल ज्यादा रिस्क लेने के मूड में नहीं है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि राजनीतिक दल अपने विधायक को आगे बढ़ाने में भरोसा नहीं करते। विधायकों को प्रमोशन नहीं मिलने के दूरगामी परिणाम भी होंगे। अगर लगातार एक ही व्यक्ति को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाता रहा, तो जाहिर है वह अपने को सर्वशक्तिमान समझ लेगा और जिस दिन ये दल उसे किनारा लगाना चाहेंगे, वह पूरी पार्टी को ही चुनौती दे देगा। इस खास राजनीतिक परिस्थिति के बारे में आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।