रांची। झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को गति देने और बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों की सीमा पर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने सहित सुरक्षा-शांति व्यवस्था का जायजा लेने केंद्र से तीन बड़े अधिकारी बुधवार को रांची पहुंचे। इन अधिकारियों में केंद्र में विशेष सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, सीआरपीएफ के डीजी आनंद प्रकाश माहेश्वरी और सीआरपीएफ के विशेष डीजी कुलदीप सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व तीनों ही अधिकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां डीजीपी एमवी राव और अन्य अफसरों के साथ राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने पर विचार-विमर्श किया। यह तय हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड सीमा पर किसी तरह की विधि-व्यवस्था का संकट न हो, नक्सलियों के विरुद्ध चल रहे अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस आपसी समन्वय के साथ पूरी ताकत से जुटी है। बैठक में सीआरपीएफ के झारखंड चैप्टर के आइजी डॉ माहेश्वर दयाल भी मौजूद थे। वहीं, प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के वक्त इन अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का भी मौजूद रहे।
डॉ मुंडा को मुख्यमंत्री ने किया नमन
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समृद्ध आदिवासी संस्कृति और दर्शन को मुखरता के साथ विश्व पटल पर रखनेवाले महान शिक्षाविद पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

