Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्नाटक में सत्ता मिलते ही बदल गयी कांग्रेस
    देश

    कर्नाटक में सत्ता मिलते ही बदल गयी कांग्रेस

    adminBy adminMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विधानसभा का किया शुद्धिकरण, गोमूत्र छिड़का, हनुमान चालीसा पढ़ी
    -भड़के मुसलमानों ने पूछा : पवित्र कुरआन शरीफ और बाइबिल क्यों नहीं पढ़ी गया
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता हासिल होते ही कांग्रेस की पूरी कार्यशैली बदल गयी है। सोमवार को उसके कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के एक समूह को एक पुजारी के साथ विधानसभा के सामने गोमूत्र छिड़क कर सफाई करते हुए देखा गया। नयी विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरूआत से पहले की जाने वाली रस्मों के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गोमूत्र छिड़क रहे थे। भाजपा पर भ्रष्टाचार से विधानसभा को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद विधानसभा को गोमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था। हालांकि कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई मंत्री या विधायक शामिल नहीं हुआ। अनुष्ठान में शामिल कार्यकर्ताओं ने बाद में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। आयोजन में शामिल एक कांग्रेस नेता ने मीडिया को बताया कि विधानसभा को शुद्ध करने के लिए यह अनुष्ठान किया गया, जिसे भाजपा की ‘40 प्रतिशत’ सरकार ने प्रदूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान विधानसभा से भ्रष्ट भाजपा सरकार को धोने का प्रतीक है।
    भाजपा ने इसे ‘सस्ती हरकत’ करार दिया है। पार्टी के एक नेता ने कांग्रेस को पिछली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने की चुनौती दी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधानसभा को डेटॉल और गोमूत्र से शुद्ध करेंगे।

    अनुष्ठान से मुसलमान नाराज
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस आयोजन से मुसलमान खासे नाराज हो गये हैं। मुसलमानों की प्रतिनिधि संस्था ने एक बयान जारी कर कहा है कि विधानसभा का शुद्धिकरण कर कांग्रेस ने अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि पर कुठाराघात किया है। उसकी इस हरकत से राज्य के धार्मिक अल्पसंख्यक निराश हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि कांग्रेस खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती है, तो फिर किसी एक धर्म के अनुरूप अनुष्ठान करने के बदले सर्वधर्म समारोह क्यों नहीं कराया गया। हनुमान चालीसा के साथ पवित्र कुरआन शरीफ और बाइबिल क्यों नहीं पढ़ी गयी।

    स्पीकर पद पर बैठने को कोई तैयार नहीं
    कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के सामने अब एक नयी समस्या आ गयी है। वह है स्पीकर का चुनाव। स्थिति यह है कि कोई विधायक स्पीकर बनने को राजी नहीं है। विधायकों का मानना है कि कर्नाटक में विधानसभा स्पीकर की कुर्सी मनहूस है और जो भी वहां बैठता है, चुनाव में उसकी हार हो जाती है। कर्नाटक विधानसभअ के इतिहास में 2004 के बाद से ऐसे उदाहरण मिले हैं, जब विधानसभा अध्यक्ष रहे नेता को हार का सामना करना पड़ा या उनका राजनीतिक कॅरियर ही समाप्त हो गया। ताजा उदाहरण विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी का है। वह पिछली विधानसभा में स्पीकर थे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आमतौर पर सबसे वरिष्ठ सदस्य को स्पीकर बनाया जाता है, लेकिन इस बार हर कोई इनकार कर रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने वरिष्ठ साथी जी परमेश्वर को स्पीकर की कुर्सी पर बैठाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अब कांग्रेस खेमे में चर्चा है कि बीआर पाटिल, वाइएन गोपालकृष्ण, टीबी जयचंद्र या एचके पाटिल में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी एकता का खेल बिगाड़ गयी कांग्रेस की ‘न्योता राजनीति’
    Next Article रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंकों में भीड़ नहीं लगाने की अपील की
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version