Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: नरेन्द्र मोदी
    राज्य

    वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। एक डिफेंस कॉरिडोर वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा। क्योंकि बुंदेलखंड के लोग राष्ट्रहित के लिए सबसे आगे खड़े होने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि युवाओं को बुंदेलखंड छोड़कर न जाना पड़े। हमारा संकल्प है कि बुंदेलखंड उद्योग और रोजगार का केंद्र बनें। जनसभा में भीड़ देखकर मोदी ने कहा कि जिसको 4 जून के नतीजे जानने हों, वो बुंदेलखंड का यह दृश्य देख ले।

    प्रधानमंत्री मोदी ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदले के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में कहा कि एक जमाना था, जब सूखा बुंदेलखंड की पहचान बन गया था। बूंद-बूंद पानी को हमारा बुंदेलखंड तरसता था। सपा-कांग्रेस की सरकारें क्या करती थीं? योजनाएं निकालती थीं फिर उसका पैसा खा जाती थीं। सपा के लोग तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। वोटबैंक के लिए कांग्रेस आरक्षण खत्म कर रही और सपा समर्थन कर रही है। अब ये लोग संविधान बदलकर एससी-एसटी-ओबीसी का पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहते हैं। मैंने सपा से कहा था कि आप तो पिछड़ों की राजनीति करते हो, पिछले दरवाजे से पिछड़ों का आरक्षण लूटने का जो जाल बिछाया जा रहा है, जरा उसका विरोध तो कीजिए लेकिन ये सपा के लोग मुंह पर ऐसा ताला लगाकर बैठ गए कि वो बोलने को भी तैयार नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि राम काज से आगे अब राष्ट्र काज का समय है। इस बार तो सपा-कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस कह रही है कि वो सबकी संपत्ति की जांच कराएगी। फिर वो आपकी संपत्ति में से एक हिस्सा, उनके लिए वोट जिहाद करने वाले वोटबैंक को दे देंगे। आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने के लिए आया हूं। सपा-कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद ये सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए वोट जिहाद करता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सबके बीच आने से पहले मैंने स्वामी ब्रह्मानंद को प्रणाम किया। स्वामी ब्रह्मानंद जैसे महान सेनानी, महान राष्ट्रसंत का अमृत महोत्सव के दौरान हम सबने पुण्य स्मरण किया था। हमारी सरकार ने उनके योगदान को इतिहास में दर्ज किया लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। वो सारा श्रेय केवल एक शाही परिवार को देना चाहते थे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह रामभक्त थे, उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी। जब उनका निधन हुआ तो सपा मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए। अगर ये बाबू जी को श्रद्धांजलि देने जाते तो इनका वोटबैंक नाराज हो जाता। जब यूपी में एक माफिया की मौत होती है, तो वोटबैंक को खुश करने के लिए ये लोग उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनोज पांडेय हुए भाजपाई,आसान नहीं होगी राहुल की डगर
    Next Article कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले का आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026

      यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

      October 3, 2026

      हिमालयी राज्यों में धान की 9,172 देसी किस्मों पर बड़ी स्टडी: वैज्ञानिकों को मिला ‘जादुई’ S5ⁿ जीन, उत्तराखंड में जैपोनिका का खजाना

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचतत्व में विलीन हुई रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि
      • रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      • मुख्यमंत्री सोरेन की मां के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
      • नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version