Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डीजीपी ने हजारीबाग में की समीक्षा बैठक, कहा
    Top Story

    डीजीपी ने हजारीबाग में की समीक्षा बैठक, कहा

    adminBy adminAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अवैध उत्खनन पर पूर्णत: रोक लगायें
    -अपराध नियंत्रण और आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने का दिया निर्देश
    दीपक सिंह
    हजारीबाग। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हजारीबाग रेंज के डीआइजी, रेंज के जिलों (हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा और गिरिडीह) के एसपी तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग रेंज में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तथा नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों पर समीक्षा बैठक हुई। पुलिस महानिदेशक ने संगठित रूप से किये जाने वाले अवैध उत्खनन (यथा-कोयला, आयरन और बालू एवं पत्थर) पर पूर्णत: रोक लगाने और उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनटीपीसी के क्षेत्रों में लाइट और सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही।
    बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह द्वारा महत्वपूर्ण अपराध शीर्ष यथा-हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, संगठित आपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिवेदित कांडों तथा उसके निष्पादन पर चर्चा की गयी। इस बैठक में अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना और उसमें शामिल सदस्यों को चिह्नित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों की वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुए सीसीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने पर बल दिया। संगठित आपराधिक गिरोह के फरार सदस्यों कीहर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला में सक्रिय टॉप 10 अपराधकर्मियों को टीम गठित कर उन्हें अविलंब गिफ्तार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सक्रिय अपराध कर्मियों के विरुद्ध सीसीए के तहत किस जिले से कितने प्रस्ताव भेजे गये, कितने अप्रूव हुए और कितने पेंडिंग हैं की जानकारी ली। संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग क्षेत्राधीन सभी जिलों में आपराधिक गिरोहों और उनके सदस्यों की सूची तैयार कर फरार अपराधकर्मियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने और जेल में बंद अपराधकर्मियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। जेल से छूटे अपराधकमियों का बेल कैंसिलेशन कराने तथा स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने और फरार अपराधकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया।
    इसके अतिरिक्त इस बैठक में उग्रवादियों की चल-अचल संपत्तियों की जब्ती के प्रस्तावों की स्थिति, फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा की गयी।
    हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य में अराजकता फैलाने का कार्य करने का प्रयास किया जाता रहा है। सोशल मीडिया के सभी साधनों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह के अलावा मुरारीलाल मीणा अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, संजय आनंदराव लाटकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा, असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अपअनुवि, ए विजया लक्ष्मी, पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्मिक, नरेंद्र कुमार, डीआइजी, हजारीबाग, डॉ शम्स तबरेज, डीआइजी, बजट, मनोज रतन चोथे एसपी हजारीबाग, राकेश रंजन, एसपी चतरा, पियुष पांडेय एसपी रामगढ़, कुमार गौरव एसपी कोडरमा औरदीपक कुमार शर्मा एसपी गिरिडीह तथा क्षेत्र के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे ‘मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट’
    Next Article CM हेमन्त सोरेन जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कर रहे हैं कार्रवाई
    admin

      Related Posts

      पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू

      September 3, 2026

      हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज

      September 3, 2026

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version