Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»पूर्वी भारत में देश के विकास का मजबूत इंजन बनने की क्षमता : प्रधानमंत्री
    दिल्ली

    पूर्वी भारत में देश के विकास का मजबूत इंजन बनने की क्षमता : प्रधानमंत्री

    adminBy adminAugust 12, 2023Updated:August 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नरेन्द्र मोदी बोले- संसद में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गया था

    – पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में ‘धांधली’ को लेकर टीएमसी पर हमला बोला

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पूर्वी भारत में देश के विकास का एक मजबूत इंजन बनने की क्षमता है। प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के कोलाघाट में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को भी करारा जवाब दिया। हालात ये हैं कि विपक्ष के लोग बीच चर्चा में ही सदन छोड़कर भाग गए। सच्चाई ये थी कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गया था। उन्होंने कहा कि वो लोग नहीं चाहते थे कि वोटिंग हो क्योंकि वोटिंग होती तो ‘घमंडिया’ गठबंधन की पोल खुल जाती, कौन किसके साथ है, ये दूध का दूध, पानी का पानी हो जाता।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को मणिपुर की चिंता नहीं है। वे मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सदन से भाग गए, ये पूरे देश ने देखा है, लेकिन ये दु:खद है कि इन लोगों ने मणिपुर के लोगों के साथ इतना बड़ा विश्वासघात किया। सत्र प्रारंभ होने से पहले देश के गृहमंत्री ने इन राजनीतिक दलों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वो तत्काल मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं और अकेले मणिपुर पर विस्तृत चर्चा हो ये जरूरी है। इतने संवेदनशील विषय पर पक्ष-विपक्ष में बात होती तो मणिपुर के लोगों को भी मरहम लगता और समस्या के समाधान के कुछ नए रास्ते भी निकल आते, लेकिन ये लोग मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहते थे, क्योंकि उनको मालूम था कि मणिपुर का सच सबसे ज्यादा उनको चुभने वाला है। उनको मणिपुर के नागरिकों के दुःख-दर्द और पीड़ा की परवाह नहीं थी।

    उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी राजनीति, देश से बड़ा दल ही प्राथमिकता है। इसलिए उन्होंने मणिपुर की चर्चा तो टाल दी और अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजनीतिक बहस को ही प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सदन में भले ही व्यवधान डाल लें, लेकिन भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर सच्चाई के हर पहलू से लोगों को अवगत कराना ही कराना है।

    प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि पूरे देश ने पूर्वी राज्य में ‘हत्या की राजनीति’ देखी है। प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हाल ही में वहां पंचायत चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने कैसा खूनी खेल खेला, ये भी देश ने देखा है। उसके टोलाबाजों की फौज वोटिंग में ठप्पेबाजी की फौज बन जाती है। सारे गुंडों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है कि कितने पोलिंग बूथ को कौन कैप्चर करेगा।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करते हैं कि कोई भी भाजपा उम्मीदवार नामांकन दाखिल न कर सके। वे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को बल्कि मतदाताओं को भी धमकाते हैं। बूथ पर कब्जा करने के लिए ठेके दिए जाते हैं। यह राज्य में राजनीति करने का उनका (तृणमूल कांग्रेस) तरीका है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की इस बैठक से कुछ दिन पहले हरियाणा में स्थानीय स्वराज के प्रतिनिधियों से बातचीत करने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि जब मैं पार्टी के कार्यक्रम में आता हूं, कार्यकर्ताओं से मिलता हूं, तो मुझे हमेशा एक नई प्रेरणा और नया उत्साह मिलता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत में देश के विकास का एक मजबूत स्तंभ, एक मजबूत इंजन का पूरा पूरा सामर्थ्य है। वहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है और वहां हमारे तेजस्वी, ऊर्जावान एवं ओजस्वी नागरिकों का भी एक बहुत बड़ा सामर्थ्य है। इसलिए पूर्वी भारत के आप सभी प्रतिनिधियों से मिलना, बात करना अपने आप में बहुत अहम हो जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी मजबूत इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला परिषद का अध्यक्ष राज्य के कैबिनेट मिनिस्टर से भी ज्यादा ताकत रखता है, उससे ज्यादा काम कर सकता है। भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर भी आप अपने जिले में, राज्य में पार्टी की नींव मजबूत करने में भी अपने काम और व्यवहार के जरिये लोगों का दिल जीत रहे हैं और इसके लिए बार-बार लोग भाजपा पर विश्वास जता रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारी सरकार नाराज हो गई, तो देश की बत्ती गुल हो जाएगीः सुप्रियो भटाचार्य
    Next Article डुमरी में बज गई उपचुनाव की डुगडुगी, झामुमो ने बेबी देवी पर लगाया दांव, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन
    admin

      Related Posts

      भारतीय ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे में पहुंचे ब्रिटिश यूट्यूबर, शॉवर-गीजर और पिज्जा देख रह गए हैरान

      October 25, 2026

      हरियाणा में छाया 15 करोड़ का ‘विधायक’, काजू-अखरोट है पसंदीदा खाना; 23 बार जीत चुका है चैंपियन का खिताब

      October 25, 2026

      टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अनूप जलोटा का बड़ा बयान, बोले- सलमान खान बिश्नोई समाज से मांगें माफी

      October 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे में पहुंचे ब्रिटिश यूट्यूबर, शॉवर-गीजर और पिज्जा देख रह गए हैरान
      • हरियाणा में छाया 15 करोड़ का ‘विधायक’, काजू-अखरोट है पसंदीदा खाना; 23 बार जीत चुका है चैंपियन का खिताब
      • आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन
      • जदयू ने अनंत सिंह पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित; विधायकी पर भी संकट
      • छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version