Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबूलाल से मिले हेमंत सोरेन, 14 लोस सीटों पर बनी रणनीति
    Breaking News

    बाबूलाल से मिले हेमंत सोरेन, 14 लोस सीटों पर बनी रणनीति

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोमवार को करीब 12 बजे मोरहाबादी स्थित बाबूलाल मरांडी के आवास पहुंचे। मरांडी के साथ झाविमो प्रधान महासचिव प्रदीप यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब सवा दो घंटे से अधिक बंद कमरे में गहन मंत्रणा हुई। हाल के दिनों में हेमंत के बयान के कारण मरांडी से हुई तल्खी को दूर करने एवं संथाल परगना सहित गिरिडीह फतह पर चर्चा हुई। हेमंत ने गिरिडीह सीट भाजपा द्वारा आजसू के लिए छोड़े जाने के बाद उत्पन्न नये समीकरण पर चर्चा की।

    कोडरमा, राजमहल, दुमका एवं गोड्डा सीट पर हुई चर्चा
    हेमंत सोरेन एवं मरांडी के बीच कोडरमा, राजमहल, दुमका एवं गोड्डा सीट पर भी चर्चा हुई। जमशेदपुर सीट पर भी झामुमो ने मरांडी से चर्चा की। संथाल परगना झामुमो का गढ़ रहा है, जबकि संथाल में मरांडी का प्रभाव रहा है। मरांडी की ओर से एक बार फिर से हेमंत को गोड्डा के समीकरण को समझाया गया। पूर्व में हेमंत सोरेन ने कहा था कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी देगी, तो ही झामुमो सहयोग करेगा। इसके बाद मरांडी एवं हेमंत सोरेन की मुलाकात इस बात का संकेत है कि गोड्डा सीट पर झामुमो अब झाविमो के साथ खड़ा नजर आता दिख रहा है। बातचीत के बाद मीडिया से बातचीत में अंदरखाने हुई बातचीत के बारे में कुछ नहीं बताया।

    एक सप्ताह में तसवीर साफ होगी : हेमंत
    हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी बाबूलाल से सभी मुद्दों जैसे सीट, सीट में प्रचार एवं कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा हुई। चूंकि अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है और जल्द ही फील्ड में उतरना होगा। इसलिए एक सप्ताह में तसवीर साफ हो जानी चाहिए। इसको लेकर कांग्रेस से बातचीत करेंगे। उन्होंने झारखंड में चार चरणों में चुनाव संपन्न कराने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा ने बहुत ही तरीके से अंतराल एवं तिथि तय करवायी है। शायद इसके पीछे भी उनकी कोई रणनीति होगी।

    सभी 14 सीट पर जीत पर हुई मंत्रणा: बाबूलाल
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड में विपक्षी गठबंधन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके साथ केवल एक दो सीट नहीं, बल्कि 14 सीट कैसे जीती जाये, इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए एक सप्ताह में सब कुछ तय हो जाना चाहिए। इसके बाद कई कार्य करने होंगे। ज्वाइंट कैंपेनिंग सहित कई बातें हैं, जिन पर कार्य शुरू करना है। कांग्रेस से बातचीत के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया है, ताकि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी
    Next Article मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

      September 15, 2026

      अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, WhatsApp पर होगी शिकायत दर्ज; जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ सेवा शुरू

      September 15, 2026

      रातू में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार; खेत किनारे मिला शव

      September 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NPCI का बड़ा फैसला: 15 अक्तूबर से यूपीआइ के जरिये 2000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर लगेगा 0.4% का शुल्क
      • योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: मथुरा में लगेगा एथेनॉल प्लांट, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी रफ्तार
      • SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
      • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, WhatsApp पर होगी शिकायत दर्ज; जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ सेवा शुरू
      • रातू में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार; खेत किनारे मिला शव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version