Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत उभरती तकनीकों को अपनाने में अग्रणी देश : अमित शाह
    Breaking News

    भारत उभरती तकनीकों को अपनाने में अग्रणी देश : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/गुरुग्राम। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत जमीनी स्तर पर उभरती तकनीकों को अपनाने में अग्रणी देश है। शाह ने गुरुवार को ”नॉन-फंजिबल टोकन (एनएफटी), एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा” पहलुओं पर आयोजित जी-20 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। आज 840 मिलियन भारतीयों की ऑनलाइन मौजूदगी है, और 2025 तक और 400 मिलियन भारतीय डिजिटल दुनिया में प्रवेश करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में इन्टरनेट कनेक्शन में 250 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और प्रति जीबी डाटा की लागत में 96 फीसदी कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 500 मिलियन नए बैंक खाते खोले गए हैं और 330 मिलियन ‘रुपे डेबिट कार्ड’ वितरित किए गए हैं। शाह ने कहा कि भारत 2022 में 90 मिलियन लेनदेन के साथ वैश्विक डिजिटल भुगतान में अग्रणी रहा है और अब तक भारत में 35 ट्रिलियन रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुल वैश्विक डिजिटल भुगतान का 46 फीसदी भारत में भुगतान हुआ है और 2017-18 से लेन-देन की मात्रा में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है। शाह ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के अंतर्गत, 52 मंत्रालयों में 300 से अधिक योजनाओं को कवर करते हुए, 300 मिलियन रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि डिजीलॉकर में लगभग 06 बिलियन डाक्यूमेंट्स स्टोर्ड हैं। भारतनेट के तहत 06 लाख किलोमीटर की ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। शाह ने कहा कि एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन उमंग एप्प लाया गया, जिसमें 53 मिलियन रजिस्ट्रेशन्स हैं। सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी के इनिशिएटिव्स ने एक दशक में भारत को एक ‘डिजिटल राष्ट्र’ में बदल दिया है।

    शाह ने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। ऐसे में इस डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाना जरूरी है। इस कार्य के लिए साझा प्रयास होना चाहिए।

    शाह ने कहा कि इन्टरपोल की वर्ष 2022 की ‘ग्लोबल ट्रेंड समरी रिपोर्ट’ के अनुसार रैनसमवेयर, फिशिंग, ऑनलाइन घोटाले, ऑनलाइन बाल यौन-शोषण और हैकिंग जैसे साइबर अपराध की कुछ प्रवृत्तियां विश्वभर में गंभीर खतरे की स्थिति पैदा कर रही हैं और ऐसी आशंका है कि भविष्य में ये साइबर अपराध कई गुना और बढ़ेंगे।

    शाह ने कहा कि इस संदर्भ में यह सम्मेलन जी-20 प्रेसीडेंसी की एक नई और अनूठी पहल है और जी-20 में साइबर सुरक्षा पर यह पहला सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि जी-20 ने अब तक आर्थिक दृष्टिकोण से डिजिटल परिवर्तन और डेटा फ्लो पर ध्यान केंद्रित किया है, लेकिन अब क्राइम और सिक्योरिटी आस्पेक्ट्स को समझना और समाधान निकालना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि एनएफटी, एआई, मेटावर्स और अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के युग में कोऑर्डिनेटेड और कोऑपरेटिव तरीके से नए और उभरते खतरों के लिए समय पर प्रतिक्रिया देकर हमें आगे रहना है।

    उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा, केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केन्द्रीय गृह सचिव सहित सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में जी-20 देशों, 9 विशेष आमंत्रित देशों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी लोगों, भारत और दुनियाभर के डोमेन विशेषज्ञों सहित 900 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान शाह ने देश के सात प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साइबर वालंटियर स्क्वाड को हरी झंडी दिखाई। यह स्क्वाड लोगों को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान शाह ने साइबर सुरक्षा पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगडकरी ने आंध्र प्रदेश में 2,900 करोड़ रुपये की 3 एनएच परियोजनाओं की आधारशिला रखी
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीए का सहयोगी हरीश ईडी के चार दिनों के रिमांड पर
    azad sipahi

      Related Posts

      BRICS 2026 के लिए दिल्ली तैयार, भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता

      September 10, 2026

      BRICS से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, रूस से तेल आयात और रक्षा सहयोग पर रहेगी नजर

      September 10, 2026

      मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाला, यूपी चुनाव से पहले ‘ससुर’ पर संग्राम!

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा वोटर लिस्ट पर BJP के सवाल, एक मकान में 54 मतदाताओं के नाम का दावा; जांच की मांग
      • दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष और विचारों को किया याद
      • रांची में इंसानियत शर्मसार: रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती
      • वैशाली में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा, भारी लॉन्चर गिरने से 7 मजदूर घायल
      • पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version