Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाइवोल्टेज मुकाबला
    Top Story

    आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाइवोल्टेज मुकाबला

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 19, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का सबसे बड़ा मैच आज शाम 5 बजे दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर बनी रहेंगी। वो इसलिए, क्योंकि अब देखना यह बाकी है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल हुई चैम्पियंस ट्राॅफी के फाइनल में मिली हार का बदला पाकिस्तान से ले पाएगी या नहीं। अाइए, जानें इस मैच से पहले कि आखिर किस टीम का पलड़ा है भारी। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है।

    इस टीम का पलड़ा है भारी : दोनों टीमें 1 साल बाद आपस में भिड़ने जा रही हैं। एशिया कप में इनका रिकाॅर्ड देखा जाए तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान से थोड़ा भारी नजर आता है। 1984 से शुरू हुए एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों का 12 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें भारत ने 6 तो पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा।

    पाकिस्तान को हरा कर ही जीता था पहला खिताब : एशिया कप का पहला टूर्नामेंट 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। उसमें भारत, श्रीलंका आैर पाकिस्तान ने भाग लिया था। भारत ने पहला मैच श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीता था। भारत का फाइनल में पाकिस्तान से सामना हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी खेमा 134 रनों पर ही ढेर हो गया आर भारत ने पहली बार खिताब पर कब्जा किया।

    1984 में ट्राफी के साथ भारत ओवरआल रिकार्ड भी भारत के पक्ष में : एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से काफी अच्छा रिकाॅर्ड है। भारत ने एशिया कप में अब तक कुल 43 वनडे मैच खेले, जिनमें 26 में उसने जीत दर्ज की, जबकि 16 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, पाकिस्तान ने 41 वनडे मैच अभी तक खेले हैं, जिनमें उसे 25 में जीत मिली और 15 हारे। दोनों के बीच एक मैच में परिणाम नहीं मिल सका।

    भारत की टीम के आगे नहीं टिकती है पाकिस्तानी टीम : भारतीय टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम मानी जाती है और आईसीसी रैंकिंग में भी वह दूसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान की टीम अभी खस्ता हालत में है। रैंकिंग में भी वह काफी पीछे पांचवें स्थान पर है। अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर रहा पाकिस्तान अभी कोई ऐसा बॉलर लेकर नहीं आया है, जिसका विश्व क्रिकेट पर अच्छा रिकॉर्ड हो। हालांकि, उनके पास हसन अली हैं जो भारत की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
    भारत एशिया कप पर 6 बार कब्जा जमा चुका है। भारत 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 (टी20) में चैम्पियन बना। वहीं, पाकिस्तान सिर्फ 2000 आैर 2012 में ही चैम्पियन बन सका था।

    दोनों देशों के बीच हुए 12 मैचों के परिणाम
    1984: भारत ने पाकिस्तान को 54 रन से हराया।
    1988: भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।
    1995: पाकिस्तान ने भारत को 97 रन से हराया।
    1997: बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा।
    2000: पाकिस्तान ने भारत को 44 रन से हराया।
    2004: पाकिस्तान ने भारत को 59 रन से हराया।
    2008: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
    2010: भारत ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया।
    2012: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
    2014: पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया।
    2016: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन को लेकर हुए झड़प में एसडीपीओ की गाड़ी पर पथराव
    Next Article 27 मिनट में छूमंतर हो जाएगी सुस्ती
    azad sipahi

      Related Posts

      शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग

      October 11, 2026

      IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद भड़का आक्रोश: रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी, खेलगांव चौक जाम कर निदेशक के इस्तीफे की मांग

      October 11, 2026

      30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव

      October 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग
      • लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन की तैयारी, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
      • IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद भड़का आक्रोश: रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी, खेलगांव चौक जाम कर निदेशक के इस्तीफे की मांग
      • 30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव
      • केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version