Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड बोर्ड का 10वीं और इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित, दोनों परीक्षाओं में बेटियों का परचम
    Top Story

    झारखंड बोर्ड का 10वीं और इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित, दोनों परीक्षाओं में बेटियों का परचम

    adminBy adminMay 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -10वीं में पूर्वी सिंहभूम की श्रेया सनगिरी टॉपर
    -इंटर साइंस में रामगढ़ की दिव्या कुमारी टॉप पर
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 10वीं और इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में एक साथ जारी किया जायेगा। 10वीं और इंटर साइंस, दोनों में बेटियों ने टॉप किया है। 10वीं में पूर्वी सिंहभूम की श्रेया सनगिरी और इंटर साइंस में रामगढ़ की दिव्या कुमारी ने टॉप किया है। श्रेया को 490 अंक मिले हैं। झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि ने रिजल्ट जारी किया।
    जैक 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार इस 95.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं, तो 95.19 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी है। जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि सीबीएसइ से एक महीने बाद जैक बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी कर दिये गये। उन्होंने बताया कि इस बार का पास प्रतिशत 95.38 है। 63.23 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या दो लाख 69 हजार 913 है। सेकेंड डिवीजन में एक लाख 26 हजार 563 बच्चे पास हुए हैं, जबकि 11 हजार 83 बच्चे थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

    10वीं में कोडरमा के 99 फीसदी से अधिक बच्चे पास
    10वीं की परीक्षा में कोडरमा जिले के 99 फीसदी से अधिक बच्चे पास हुए हैं। हजारीबाग के 98.155 फीसदी, गिरिडीह के 97.637 फीसदी, चतरा के 97.468 फीसदी, पूर्वी सिंहभूम के 97.315 फीसदी, सरायकेला के 96.926 फीसदी, पलामू के 96.750 फीसदी, धनबाद के 96.191 फीसदी, रामगढ़ के 95.464 फीसदी, बोकारो के 95.447 फीसदी, रांची के 95.332 फीसदी, पाकुड़ के 94.997 फीसदी, गोड्डा के 94.983 फीसदी, गढ़वा के 94.848 फीसदी, साहिबगंज के 94.778 फीसदी, जामताड़ा के 94.226 फीसदी, गुमला के 94.200 फीसदी, दुमका के 93.839 फीसदी, देवघर के 92.959 फीसदी, लातेहार के 91.654 फीसदी, खूंटी के 91.546 फीसदी, लोहरदगा के 90.913 फीसदी, सिमडेगा के 89.847 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम के 88.501 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं।

    सफल विद्यार्थियों को सीएम ने दी बधाई
    मैट्रिक और इंटर साइंस में सफल होनेवाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। ट्वीट करके श्री सोरेन ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड मैट्रिक और इंटर (साइंस) परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अनेकानेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी नित नयी ऊंचाइयों को छुएं, यही कामना करता हूं। इस अवसर पर सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला ममता का साथ
    Next Article 25 मई को 45 हजार पदों पर नियुक्ति देगी असम सरकार
    admin

      Related Posts

      भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स

      October 5, 2026

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘फॉर्म 6 में किसने बदलाव किया, फैसला सर्वसम्मति से हुआ या बहुमत से?’ CEC के निलंबन की मांग SC ने ठुकराई
      • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराध होने के बाद कार्रवाई नहीं, पहले रोकथाम जरूरी
      • भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स
      • श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version