Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मेकॉन और एचईसी ने बनाया है चंद्रयान-3 का लॉन्चिंग पैड
    रांची

    मेकॉन और एचईसी ने बनाया है चंद्रयान-3 का लॉन्चिंग पैड

    adminBy adminAugust 24, 2023Updated:August 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 भेजकर जो इतिहास रचा है, उसमें पूरे देश के साथ रांची की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दरअसल, रांची के ही इंजीनियरों ने इसका डिजाइन बनाया और यही के मजदूरों ने इसका लॉन्चिंग पैड तैयार किया। देश की प्रमुख डिजाइनर सह कंसलटेंट कंपनी मेकॉन और देश के सबसे बड़े स्टील प्लांट एचईसी ने इसरो में स्थापित लॉन्चिंग पैड के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। चंद्रयान-2 के बाद चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग इसी पैड से हुई है।

    इस लॉन्चिंग पैड से अब तक 34 सैटेलाइट प्रक्षेपण किए जा चुके हैं। इस लॉन्चिंग पैड का डिजाइन बनाने से लेकर मूर्तरूप देने का श्रेय मेकॉन के वरीय महाप्रबंधक श्रीनिवास को जाता है। उन्हीं के दिशा-निर्देशन में मेकॉन के 40 इंजीनियरों की टीम ने इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो 1998 में मेकॉन को लॉन्चिंग पैड बनाने के साथ इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग, टेस्टिंग और उसे स्थापित करने का जिम्मा मिला था।

    1999 में मेकॉन ने इस पर काम करना शुरू किया और 2003 में इसे पूरा कर इसरो को सौंप दिया। इसे बनाने के लिए मेकॉन को 350 करोड़ रुपए देने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन काम से खुश होकर इसरो ने इसके लिए 400 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

    लॉन्चिंग पैड बनाने में एचईसी के कामगारों का यह योगदान

    फोल्डिंग कम वर्टिकली प्रीपोजिशन एबल प्लेटफार्म तैयार किया।
    होरिजेंटल स्लाइडिंग डोर, मोबाइल लाॅन्च पेडेस्टल बनाया
    स्पेशल परपज 400 टन और 200 टन क्षमता की ट्रेन और टावर क्रेन बनाई।
    मर्जिंग स्टील के 2.8 डायमीटर की फॉर्ज्ड रिंग बनाई।
    स्पेशल ग्रेड के स्टील से हेवी ड्यूटी स्ट्रक्चर तैयार किया।
    हैवी ड्यूटी सीएनसी मशीन टूल्स बनाकर दिए।
    मेकॉन बोला… अगले 25-30 साल काम करेगा लॉन्चिंग पैड: मेकॉन के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्रीनिवास ने बताया कि इस लॉन्चिंग पैड की डिजाइनिंग अत्याधुनिक और टिकाऊ है। यह 2003 से लगातार काम कर रहा है। अगले 25-30 वर्षों तक काम कर सकता है। इस उपलब्धि के लिए मेकॉन अधिकारी-कर्मी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

    एचईसी कामगारों के परिवारों के चेहरे पर गर्व, जलाए जीत के दीये, आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा

    चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही एचईसी परिसर में जश्न का माहौल दिखा। एचईसी मुख्यालय समेत कॉलोनी में भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे और लोग तिरंगा झंडा लिए सड़कों पर निकल आए। मुख्यालय और आसपास खड़े कर्मचारियों ने चंद्रयान की लैंडिंग के साथ ही इसरो और एचईसी की जय के नारे भी लगाएं। कर्मचारियों ने घर पहुंचकर दीप भी जलाए। यूनियन के नेता प्रेम शंकर पासवान, पूर्णेन्दु दत्त मिश्रा, शशि कुमार, सुभाष चंद्र, धनंजय कुमार, तनवीर आलम, संतोष कुमार, अविनाश कुमार, रामाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने सड़क पर ही नाचना शुरू कर दिया।

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एचईसी मजदूर संघ ने निर्णय लिया कि चंद्रयान के सफल अभियान के उपलक्ष्य में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे एचईसी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो गोलचक्कर होते हुए अलग-अलग मार्गों से होते हुए मुख्यालय पहुंचकर विसर्जित होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविक्रम से निकल कर प्रज्ञान का मून वॉक, अगले 14 दिनों तक जुटाएगा जानकारियां
    Next Article प्रदेश में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा : बाबूलाल
    admin

      Related Posts

      रांची में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम की मनमानी पर लगेगी लगाम! 7 दिनों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य

      October 29, 2026

      गिरिडीह में बैडमिंटन खेलती नजर आईं कल्पना सोरेन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

      October 29, 2026

      झारखंड के स्कूलों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर जोर

      October 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      • ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क
      • बंगाल के स्कूलों में अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ और ‘अब्बा’ नहीं ‘बाबा’ पढ़ेंगे बच्चे, मुगल इतिहास पर भी चलेगी कैंची
      • अभिजीत दीपके को NDA में आने का फिर मिला न्योता, रामदास आठवले बोले- पार्टी में स्वागत है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version