Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोदी ने एससी-एसटी ऐक्ट और ओबीसी आयोग को बताया उपलब्धि
    Top Story

    मोदी ने एससी-एसटी ऐक्ट और ओबीसी आयोग को बताया उपलब्धि

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 47वें संस्करण में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ओबीसी आयोग बनाया है और उसे संवैधानिक दर्जा दिया गया है। यही नहीं एससी-एसटी ऐक्ट संशोधन विधेयक को पारित कराने को भी सरकार की उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब दलितों का उत्पीड़न से बचाव हो सकेगा। रविवार को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

    अटल सरकार की उपलब्धियों को किया याद
    पीएम मोदी ने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा सुझाव अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालने को लेकर मिले। एक ऐसे राष्ट्रनेता जो 10 साल से सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन 16 अगस्त के बाद देश और दुनिया ने देखा कि 10 साल की दूरी के बाद भी वह मन से दूर नहीं हुए। जो भावना उनके निधन के बाद लोगों के मन में उमड़ पड़ी, उससे उनके विशाल व्यक्तित्व सामने आया।

    पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल जी का एक अहम पहलू यह है कि उन्होंने राजनीतिक संस्कृति में बदलाव किया। 91वें संशोधन अधिनियम 2003 के लिए भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इससे दलबदल विरोधी कानून के तहत तय सीमा एक तिहाई से बढ़ाकर दो तिहाई कर दी गई। दलबदल पर अयोग्य ठहराने का भी प्रावधान जोड़ा गया। राज्यों की कैबिनेट में यह तय किया गया कि कुल विधायकों की 15 फीसदी संख्या ही मंत्रीपरिषद में शामिल हो सकती है। उन्होंने बजट के समय को शाम की बजाय सुबह कर दिया। इंडियन फ्लैग कोड बनाने काम भी उनके दौर में ही हुआ।’

    रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं
    पीएम मोदी ने कहा, ‘रक्षाबंधन सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक रहा है। भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का यह पर्व है। कुछ दिनों बाद जन्माष्टमी भी आने वाला है। देश के कई हिस्सों में और खासतौर पर महाराष्ट्र में दही हांडी की तैयारियां भी युवा कर रहे होंगे।’

    संस्कृत दिवस की भी दी बधाई
    उन्होंने कहा कि संस्कृत ऐसी भाषा है, जिससे तमाम शब्दों की रचना संभव है। श्रावण की पूर्णिमा को संस्कृत दिवस मनाया जाता है। भारत की इस धरोहर को सहेजने वाले लोगों को बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि संस्कृत के सुभाषित हमेशा प्रेरणा देते हैं। यही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत रत्न विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस 15 सितंबर को इंजिनियर डे के तौर पर मनाया जाएगा।

    केरल के साथ खड़ा है पूरा देश, आपदा से उबर जाएगा प्रदेश
    पीएम मोदी ने कहा कि केरल में भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को गंवाया है। मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। मुझे विश्वास है कि राज्य के लोगों के जज्बे और अदम्य साहस के दाम पर प्रदेश फिर खड़ा हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM योगी, अखिलेश और मायावती ने रक्षाबंधन पर्व पर दी बधाई
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूली बच्चों ने बांधी राखी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव

      October 10, 2026

      केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

      October 10, 2026

      मां के निधन के शोक के बीच हेमंत सोरेन ने संभाला राजकाज, नेमरा आवास से निपटाईं जरूरी फाइलें

      October 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव
      • केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • मां के निधन के शोक के बीच हेमंत सोरेन ने संभाला राजकाज, नेमरा आवास से निपटाईं जरूरी फाइलें
      • Weather Update: 15 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में बारिश के आसार, झारखंड में भी मौसम बदलेगा
      • खैराही टोला में सेविका चयन पर हंगामा, प्रक्रिया स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version