Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ओवैसी ने वोटरों का मिजाज भांपा, भीड़ ने उत्साह बढ़ाया
    Breaking News

    ओवैसी ने वोटरों का मिजाज भांपा, भीड़ ने उत्साह बढ़ाया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। असदुद्दीन ओवैसी ने झारखंड में राजनीतिक पारी की धमक दे दी है। मंगलवार को बरियातू पहाड़ी मैदान में आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ। ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुसलमानों को उठो, जागो और बदलो का नारा दिया। विधानसभा चुनाव में कम से कम दस सीटें जीतने का उन्होंने भरोसा भी जताया। ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसभा में ओवैसी ने मोदी सरकार को एनआरसी, कश्मीर, मॉब लिंचिंग, अमेरिका यात्रा समेत कई मुद्दों पर घेरा। भारी बारिश में भी लोग ओवैसी को सुनने के लिए यहां जमे रहे। ओवैसी ने झारखंड के वोटरों को साधते हुए कहा कि वो तुम्हें बांग्लादेशी कहते हैं और खुद तुम्हारे हिस्से की बिजली बांग्लादेश को देते हैं। उन्होंने आदिवासियों को भी जोड़ने की कोशिश की और सभा में जयपाल सिंह मुंडा की खूब प्रशंसा की। ओवैसी ने कोनार डैम मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि यहां चूहों ने डैम कुतर दिया, देश को असली खतरा चूहों से है, मुसलमानों से नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। मोहन भागवत के बयान पर बोले कि ऐसा क्या हुआ कि भारत से सिर्फ मुसलमान भगाया जा सकता है।
    बुर्का में मेडल लेने से रोकने को बनाया मुद्दा
    बुर्का में मेडल लेने से वंचित करने के मामले को ओवैसी ने मुद्दा बनाया। कहा यह है बेटी बचाओ अभियान का असली हाल। उन्होंने तबरेज अंसारी, अलीमुद्दीन का मामला भी उठाया। कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका की उस कंपनी में निवेश किया है, जो ट्रंप के चुनाव में चंदा दे रही है। ट्रंप हारे तो मोदी कहीं के नहीं रहेंगे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 ओवैसी ने भीड़ से जुड़ते हुए कहा कि मुझसे जेल में मिलने आओगे, माला लेकर आओगे तो बोलूंगा। उन्होंने फोन, इंटरनेट चालू करने की बात कही।
    एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष हुब्बान मल्लिक ने कहा कि यहां किसी ने विधानसभा में मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाज नहीं उठायी। अब वक्त आ गया है कि एआइएमआइएम को मजबूत बनायें। जब एक ओवैसी लोकसभा में मजलूमों की आवाज मजबूती से उठा रहा है, तो झारखंड में भी एआइएमआइएमके नुमाइंदों को असेंबली में भेजने की जरूरत है। भ्रष्टाचार मुक्त व भाजपा मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया गया।
    बिहार और प. बंगाल से भी पहुंचे लोग
    जनसभा से रिम्स से लेकर बरियातू पहाड़ तक लोगों की रेलमपेल रही। असदुद्दीन ओवैसी के इस्तकबाल के लिए पूरे राज्य से ही नहीं, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल से भी लोग पहुंचे थे। जगह-जगह पर ओबैसी के समर्थन में नारेबाजी हो रही थी। दर्जनों स्वयंसेवक ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पुलिस का साथ दे रहे थे। बरियातू रोड में कई स्थानों पर पार्किंग बनायी गयी थी।
    ओवैसी के पोस्टर पर कालिख पोती, थाने में शिकायत
    एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के कचहरी में लगे पोस्टर पर कालिख पोत दी गयी। उनके समर्थकों ने जब इसे देखा तो चहुंओर हंगामा मच गया। आनन-फानन में उनके पोस्टर की सफाई करायी गयी। इस मामले को लेकर नाराज लोगों ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी में कचहरी चौक स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग भी की गयी।
    तबरेज के परिजनों से मिले ओवैसी
    इससे पहले ओवैसी मंगलवार को भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज के परिजनों से मिले। ओवैसी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन एवं चाचा मोहम्मद मसरूर आलम को ओवैसी ने आश्वस्त किया कि मामला कोर्ट में है। उन्हें अदालत पर भरोसा है। इस संबंध में कोई राजनीतिक प्रदर्शन या विरोध प्रदर्शन करना ठीक नहीं।

    crowd cheers Owaisi senses mood of voters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंदनकियारी में बाउरी के लिए आसान नहीं डगर पनघट की
    Next Article अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बैंक हड़ताल टलने के बाद कर्मचारियों को मांगें पूरी होने की उम्मीद, झारखंड में बैंककर्मियों ने जताई संतुष्टि

      September 28, 2026

      EVM से लेकर SIR तक, कांग्रेस पर आदित्य साहू का तीखा हमला: बोले- ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी’

      September 27, 2026

      रांची में CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत; कैंप में हड़कंप

      September 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में फिर प्रकृति का कहर: मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 21 लोगों की मौत, 5 लापता
      • बैंक हड़ताल टलने के बाद कर्मचारियों को मांगें पूरी होने की उम्मीद, झारखंड में बैंककर्मियों ने जताई संतुष्टि
      • 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 75 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी
      • करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, NHAI ने शुरू की जांच
      • EVM से लेकर SIR तक, कांग्रेस पर आदित्य साहू का तीखा हमला: बोले- ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version