Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एकता, अखंडता के लिए एकजुट और निरंतर प्रयास जरूरीः प्रधानमंत्री
    Breaking News

    एकता, अखंडता के लिए एकजुट और निरंतर प्रयास जरूरीः प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यों से आंतरिक सुरक्षा और पुलिसिंग के विषय पर अधिक सजग और समयानुकूल कार्यपद्धति अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुटता के साथ निरंतर प्रयास करना होगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया। यह चिंतन शिविर गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में शुरू हुआ था। शिविर में विभिन्न राज्यों के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) व केन्द्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के महानिदेशक हिस्सा ले रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पुलिस सुधार, आंतरिक सुरक्षा और आधुनिक चुनौतियां के विषय पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश विरोधी ताकतें सक्रिय हैं और हर प्रकार का हथकंडा अपना रही हैं। ऐसे में सामान्य नागरिक को सुरक्षा देने के लिए हमें नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ कठोर बर्ताव की नीति पर कड़ाई से चलना होगा। इस संदर्भ में उन्होंने शहरी नक्सलियों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बंदूक के साथ साथ हमें कलम वाले नक्सलियों से भी सावधान रहना होगा। यह लोग कानून और संविधान सम्मत बातें करते हैं लेकिन इनकी प्रवृत्ति देश और समाज को बांटने की है। ऐसे लोगों से समझदारी से निपटने हुए हमें ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करना होगा।

    उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उतनी ही तेजी से हमारी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। विश्व की बहुत सारी ताकतें नहीं चाहती कि देश सामर्थ्यवान बने। आंतरिक सुरक्षा के विषय पर प्रधानमंत्री ने राज्यों से विशेष आग्रह किया कि आज के समय में फेक न्यूज पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है। तकनीक के इस दौर में लोगों को जागरूक करना होगा कि वह कैसे किसी संदेश को सत्यापित कर सकें। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी फेक न्यूज पूरे देश में बवाल खड़ा कर देती है। लोगों को शिक्षित करना पड़ेगा कि किसी भी चीज को आगे फॉरवर्ड करते हुए पहले उसे सत्यापित करना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था का विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। जनता में क्या धारणा है यह बहुत महत्वपूर्ण है। आज राष्ट्रीय और राज्यों के आपदा मोचन बल के लिए देशवासियों में एक सम्मान का भाव है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पहुंचने पर लोगों में संतोष आता है। ऐसे ही अपराध के स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर लोगों में यह भाव आना चाहिए कि सरकार पहुंच गई है। कोरोना काल में पुलिस ने अपनी साख बहुत बेहतर की है।

    उन्होंने कहा कि संविधान में भले ही कानून-व्यवस्था राज्यों का दायित्व है लेकिन यह देश की एकता-अखंडता के साथ जुड़े हुए हैं। राज्यों को चाहिए कि वह एक-दूसरे से सीखें और प्रेरणा लें तथा देश की बेहतरी के लिए काम करें। यह संविधान की भी भावना है और देशवासियों के प्रति हमारा दायित्व भी है। सहयोग पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को कई बार एक साथ जांच करनी पड़ती है। उन्हें दूसरे देशों में भी जाना पड़ता है। ऐसे में राज्य का दायित्व है कि राज्य की एजेंसी हो चाहे केंद्र की एजेंसी हो, सभी एजेंसियों को एक-दूसरे का सहयोग मिले।

    राज्यों को सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्र एक पुलिस का विचार राज्यों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पोस्ट ऑफिस का लाल बॉक्स डाक से जुड़ी एक पहचान बन गई है उसी प्रकार हमें भी पुलिस को एक पहचान देनी होगी। उन्होंने पुलिस बल में विभिन्न प्रकार के आयामों के जुड़ने पर भी कहा कि भविष्य में हमें पर्यटन की दृष्टि से भी पुलिस बल को ट्रेन करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की स्क्रैप नीति का भी विशेष उल्लेख किया और कहा कि राज्य पुलिस की कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए पुराने वाहनों को हटाकर नए वाहन लाने चाहिए। यह पर्यावरण के लिए भी और अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी होंगे।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर जोर दिया और कहा कि कानून व्यवस्था को स्मार्ट बनाना बेहद जरूरी है। साइबर क्राइम या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों की तरह इस्तेमाल हो इससे निपटने के लिए हमें नई तकनीक और काम करते रहना होगा।

    गृह मंत्रियों का यह चिंतन शिविर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण में घोषित पंच प्रण के अनुरूप आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का एक प्रयास है। सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप यह शिविर, केन्द्र और राज्य स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच योजना एवं समन्वय के मामले में अधिक तालमेल सुनिश्चित करेगा। इस शिविर में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

    प्रधानमंत्री ने लाल किले में दिए गए अपने भाषण के दौरान लिए गए 5 संकल्पों को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्य इन पांच प्रर्णों का महत्व हम सभी भलीभांति जानते हैं। यह विराट संकल्प हैं जिसको सिर्फ और सिर्फ सब के प्रयास से ही सिद्ध किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनी लांडरिंग के आरोपित अमित अग्रवाल की बिगड़ी तबियत, रिम्स में भर्ती
    Next Article RANCHI: होटवार जेल में बंद 7 कैदी कर रहे हैं छठ
    azad sipahi

      Related Posts

      नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन

      September 6, 2026

      जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

      September 5, 2026

      Subhash Chandra पर CBI का शिकंजा, फर्जी नेटवर्थ के आधार पर 980 करोड़ का लोन लेने का आरोप

      September 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन
      • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
      • Subhash Chandra पर CBI का शिकंजा, फर्जी नेटवर्थ के आधार पर 980 करोड़ का लोन लेने का आरोप
      • Teacher’s Day: पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा- बच्चों का बचपन बचाना जरूरी, नशे और स्क्रीन टाइम से रखें दूर
      • गरीब बच्चों के लिए मसीहा बने सतीश कुमार, मुफ्त पढ़ाई से 200 से ज्यादा ने पास की मैट्रिक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version