Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM मोदी ने मप्र की जनता के नाम लिखा पत्र, भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों का किया जिक्र
    Breaking News

    PM मोदी ने मप्र की जनता के नाम लिखा पत्र, भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों का किया जिक्र

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूबे की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भाजपा के शासनकाल में हुए प्रदेश के विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा है। इस पत्र को गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जारी किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि मेरे प्यारे मध्यप्रदेश वासियों, नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम। मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूं, मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है। कौन भूल सकता है कि 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहां सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है, उससे मध्यप्रदेश देश की टाप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर, लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देखकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।

    उन्होंने आगे लिखा कि ये 20 वर्ष न सिर्फ मध्यप्रदेश के विकास के रहे हैं, बल्कि ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का माडल बन गया है। भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। महिला के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने बहनों और लाड़ली लक्ष्मियों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है। आज मध्यप्रदेश के किसानों एवं युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य राह देख रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थीं। आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के भीतर एक नई क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहां मध्य प्रदेश को एक उज्जवल भविष्य दिया है, वहीं अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है। यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश भारत के टाप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

    आखिर में उन्होंने लिखा कि मेरा सदा से मध्यप्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है, जिसके चलते आपने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी। मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। आपके सुखद भविष्य की कामना के साथ.. आपका अपना नरेन्द्र मोदी।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पत्र को जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमने मध्यप्रदेश को देश का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनाया है। यह हमारे लिए हर्ष और आनंद का विषय है कि विकास और जनता के कल्याण के कार्यों में प्रदेश सरकार सतत नये इतिहास रच रही है। प्रदेश के मेरे भाइयों-बहनों, आपने सर्वदा भाजपा के कार्यों एवं कार्यशैली को सराहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं आप सबकी शुभेच्छाओं से हम प्रदेश को सफलता के नये शिखर पर पहुंचाने में सफल हुए हैं और आगे भी नवनिर्माण के सभी संकल्पों को सिद्ध करेंगे, यह विश्वास है। प्रधानमंत्री की हृदयस्पर्शी भावनाओं के लिए अपने और प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रामगढ़ इनडोर स्टेडियम में स्वागत और अनावरण
    Next Article राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      Teacher’s Day: पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा- बच्चों का बचपन बचाना जरूरी, नशे और स्क्रीन टाइम से रखें दूर

      September 5, 2026

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Teacher’s Day: पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा- बच्चों का बचपन बचाना जरूरी, नशे और स्क्रीन टाइम से रखें दूर
      • गरीब बच्चों के लिए मसीहा बने सतीश कुमार, मुफ्त पढ़ाई से 200 से ज्यादा ने पास की मैट्रिक
      • शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, शिक्षा में सुधार का संकल्प दोहराया
      • स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच RIMS ने बढ़ाई तैयारी, 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
      • Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल, 8 को आंधी और वज्रपात की चेतावनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version