Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रयागराज जिले को सुंदर और विकास का मॉडल बनाएंगे : प्रवीण पटेल
    राज्य

    प्रयागराज जिले को सुंदर और विकास का मॉडल बनाएंगे : प्रवीण पटेल

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा फूलपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

    -भाजपा एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार कहा, इस बार 400 पार

    प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी फूलपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जॉर्ज टाउन क्लब में किया गया। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। जिनके नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बज रहा है।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विजन है प्रयागराज को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाने का और इसके लिए हम दिन रात एक कर प्रयागराज जिले को सुंदरता के साथ-साथ दुनिया का विकास मॉडल बनाएंगे।

    इस अवसर सांसद केसरी देवी पटेल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि देश के अंदर चारों तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर दौड़ रही है। पूरा देश भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी है। प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

    महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि यह चुनाव विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के लिए लड़ाई भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है। वहीं कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दल सिर्फ अपने परिवार और देश के विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देने के लिए चुनाव लड़ रही है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है और संकल्प लिया है कि देश की विभाजनकारी शक्तियों को हम मिट्टी में मिला देंगे।

    लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि भाजपा का एजेंडा आत्मनिर्भर, विकसित और नए भारत के निर्माण के लिए है। भाजपा के कार्यकर्ता इस लोकसभा के चुनाव में देश के भविष्य के लिए मां भारती के गौरव के लिए भारत की सनातन संस्कृति के लिए भारत के विश्व में शक्तिशाली बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। फूलपुर लोकसभा संयोजक एवं विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में संस्कृतिक जागरण का उदय हुआ और भारत की जयकार पूरी दुनिया में हो रही है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि शहर उत्तरी विधानसभा अबकी बार सबसे ज्यादा लीड करके फूलपुर संसदीय क्षेत्र को जीतने जा रही है।

    अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा की लड़ाई देश की जनता रही है और विपक्षी नेता सपा व कांग्रेस के लोग अभी से ही अपनी हार मान बैठे हैं और अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे। गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि भाजपा अपने पिछले चुनाव के मुकाबले में प्रयागराज के दोनों लोकसभा सीटों का रिकॉर्ड तोड़ेगी और प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

    अपना दल के नेता पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल का हर एक कार्यकर्ता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रयागराज की फूलपुर, इलाहाबाद और कौशाम्बी लोकसभा की सीटों पर कमल खिलाएगा। इनके अलावा पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, उपेंद्र सिंह, विभूति नारायण सिंह, अश्वनी दुबे, अनीता त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, विक्रम सिंह पटेल, अश्वनी पटेल ने अपने विचार रखे।

    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय उद्घाटन पर पूजन अर्चन किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर संचालन समिति की बैठक की गई। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री कमलेश कुमार गौतम एवं संजय गुप्ता एवं धन्यवाद अनुज परिहार ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर्षोल्लास से निकली डोरंडा में शोभायात्रा, ताशा पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र
    Next Article प्रधानमंत्री ने देखा रामलला का सूर्य तिलक, बताया भावुक क्षण
    admin

      Related Posts

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026

      यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

      October 3, 2026

      हिमालयी राज्यों में धान की 9,172 देसी किस्मों पर बड़ी स्टडी: वैज्ञानिकों को मिला ‘जादुई’ S5ⁿ जीन, उत्तराखंड में जैपोनिका का खजाना

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
      • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रांची में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘कटे वोटरों’ को ‘भूत’ बनाकर जताया विरोध
      • रूपी सोरेन की स्थिति गंभीर, CM हेमंत सोरेन भी अस्पताल में मौजूद
      • राजनाथ सिंह ने स्वदेशी एयरो-इंजन क्षमता मजबूत करने पर दिया जोर, HAL कोरापुट ने बनाया 2,000वां इंजन
      • पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे, मंदिर में पूजा कर देश सेवा का वादा दोहराया, नेताओं की बधाई का लगा तांता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version