- निगम के पास पानी के लिए भी फंड नहीं
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा सांसद समीर उरांव ने कहा है कि राज्य सरकार रांची के लोगों को पानी के लिए तरसाना चाहती है। सरकार की नीति भेदभावपूर्ण है। जिन निगमों में भाजपा का बहुमत है या वहां मेयर और डिप्टी मेयर भाजपा के हैं उसे परेशान करने की मंशा सरकार की कार्रवाई में झलक रही है। इसका ताजा उदाहरण सरकार की ओर से रांची नगर निगम को पेयजल के लिए आवंटित राशि है। रांची नगर निगम ने सरकार से पेयजल सुविधा के लिए 19.77 करोड़ की राशि की मांग की थी पर सरकार ने केवल 44.56 लाख रुपये इस मद में दिये हैं। इसमें भी पेयजल के लिए केवल 31.19 लाख का ही आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 11.37 करोड़ देने का ढिंढोरा पीट रही है पर यह राशि नागरिक सुविधा मद के लिए दी गयी है। इसे पेयजल मद में खर्च नहीं किया जा सकता। इससे स्पष्ट है कि सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

