रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय इस बार भी ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है। कहा कि 2004 का इतिहास 2019 में फिर दोहरायेंगे। कहा कि इस बार किसी तरह की कोई लहर नहीं है। मुकाबला सिर्फ झूठ से है, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मनमोहन सिंह ने 10 सालों में जितना काम किया था, यह सरकार इससे आगे नहीं बढ़ पायी। वर्तमान सरकार संवैधानिक ढांचे के साथ छेड़छाड़ करने का कोशिश में लगी हुई है। इसलिए हम सबको आगे आकर देश को बचाना होगा।
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वह हमेशा से सड़कों और गलियों के नेता रहे हैं। इसलिए रांची की जनता पर उनको पूरा भरोसा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह से फील गुड वाली सरकार को सत्ता से बेदखल किया था, उसी तरह अच्छे दिनों वाली सरकार को भी गद्दी से उतारेंगे। इस बार हम फिर से 2004 की तरह ही 13 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

