रांची। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मास्टर स्ट्रोक की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस स्ट्रोक से झारखंड में भाजपा जहां महाबली बनती दिख रही है। वहीं विपक्ष में खलबली है। हो भी क्यों नहीं, कारण इसी साल झारखंड में विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में विपक्ष जहां सरकार को घेरने और उसकी नीतियों को लपेटकर अपनी पतंग उड़ाना चाह रहा है। ऐसे में मोदी-शाह की जोड़ी ने इनकी पतंग हवा में उड़ने के पहले ही मास्टर स्ट्रोक से काट दिया है। इस कारण विपक्ष के माथे पर है। वहीं कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले से झारखंड में भी विधानसभा चुनाव में 65 पार का भाजपा का लक्ष्य आसान हुआ है। वैसे, पहले से ही मास्टर प्लान बना कर भाजपा काम कर रही है। ऐसे में मास्टर स्ट्रोक ने झारखंड भाजपा को और बलशाली बना दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर में आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है। राजनीति के गलियारे में इस मास्टर स्ट्रोक की चर्चा खूब है। विपक्ष खेमा भी परेशान है कि ऐन वक्त पर मारे गये इस मास्टर स्ट्रोक का क्या काट निकाला जाये। इस पर प्रस्तुत है राजीव की रिपोर्ट।