आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर कई लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा और ऐसे लोग हैं जिन्होंने माना है कि उन्होंने भी सैनिटाइजर पिया है। सैनिटाइजर पीने से हुई इन मौतों के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।