झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिला की चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने नीतू सिंह को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं फार्म भरवाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।