झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बु