झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की। साथ ही इनकी तस्वीर भी जारी की गयी। पीएलएफआइ सरगना दिनेश गोप या उसकी संपत्ति की जानकारी देने वालों को 25 लाख रुपये दिये जायेंगे। इन सभी नक्सलियों की तलाश रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा की पुलिस को है। इनके खिलाफ लगातार अभियान भी चल रहा है।